Himachal News: भरमौर में आपदा के बीच गायब कर्मचारियों की सूची बना रहा प्रशासन, मंत्री के आदेश पर दो निलंबित
Himachal Pradsh Disaster चंबा के भरमौर में आपदा के दौरान लापरवाही बरतने पर कुगती पंचायत के सचिव और ग्राम सेवक को निलंबित कर दिया गया है। राजस्व मंत्री ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंबा। Himachal Pradsh Disaster, जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में आपदा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत कुगती के पंचायत सचिव और ग्राम सेवक को आपदा के समय ड्यूटी से नदारद रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के आदेश के बाद भरमौर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस कठिन घड़ी में जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से भागेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान भारी बारिश के कारण जनजीवन बेहाल था। चंबा भरमौर मार्ग करीब 15 दिन से अभी भी बंद पड़ा है। इस बीच कई कर्मचारी अपना स्टेशन छोड़कर दूर दराज में अपने घर चले गए थे, ऐसे स्टाफ पर प्रशासन अब कार्रवाई करेगा।
भरमौर प्रशासन तैयार कर लापरवाह कर्मचारियों की सूची
भरमौर प्रशासन अब उन अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार कर रहा है, जिन्होंने आपदा के समय अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोताही बरती है।
आपदा में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा
आपदा के दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी को न सिर्फ ईमानदारी से निभाया, बल्कि कठिन हालात में भी जनता की सेवा की। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग सूची बनाई जा रही है। उन्हें सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: चलती एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, अंदर सवार थे आठ यात्री
लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई तय
एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा का कहना है कि आपदा के समय ड्यूटी से अनुपस्थित रहना जनता के साथ धोखा है। कुगती पंचायत सचिव व ग्रामसेवक को निलंबित किया गया है और अन्य लापरवाह कर्मचारियों पर भी कार्रवाई तय है। आपदा के दौरान ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।