Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रोकली के बारे में जानते तो होंगे पर क्या आपने देखी पीली-गुलाबी और बैंगनी गोभी? फायदें चौंका देंगे

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 04:08 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के पहले कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुआं में प्राकृतिक तौर पर रंग-बिरंगी गोभी उगाई जा रही हैं। लाल पत्ता गोभी के अलावा पीले और बैंगनी रंग की फूल गोभी भी उगाई जा रही है। यह गोभी विटामिन सी आयरन पोटैशियम मैग्नीशियम और फाइबर से लैस है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर ये गोभी कई तरह की बीमारियों से बचाव करती है। किसान इससे अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

    Hero Image
    कृषि विज्ञान केंद्र में उगाई जा रही है विभिन्न प्रकार की गोभी

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के पहले कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सिरमौर धौलाकुआं में प्राकृतिक तौर पर विभिन्न तरह की कलरफुल गोभी का उत्पादन प्रयोग सफल हुआ है। यहां लाल पत्ता गोभी के अलावा पीले और बैंगनी रंग की फूल गोभी उगाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खास बात ये है कि गोभी की रंगीन किस्मों के सेवन से मनुष्यों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। देश की मेट्रो सिटीज में इनकी डिमांड अधिक है। लिहाजा आम तौर की सफेद गोभी के मुकाबले इनके दाम भी 3 से 4 गुणा अधिक है।

    ऐसे में कलरफुल गोभी की किस्मों का उत्पादन कर न केवल जिला बल्कि प्रदेश के किसान भी अपनी आर्थिकी को मजबूत कर अपनी तकदीर बदल सकते हैं। केवीके धौलाकुआं में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

    इन्हीं में से एक यह कलरफुल गोभी का उत्पादन भी शामिल हैं। कलरफुल गोभी की किस्में सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते है। जिनमें विटामिन सी,आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर मुख्य है। केवीके में वेलेटीना किस्म की बैंगनी कलर की फूल गोभी का उत्पादन किया गया है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल की छोटी काशी में देवताओं का संगम, धूमधाम से मनाया जा रहा शिवरात्रि महोत्सव; CM सुक्खू भी यात्रा में शामिल

    गुणों से भरपूर है कलरफुल गोभी

    कृषि विशेषज्ञ के अनुसार इस फूल गोभी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की वजह से यह कई तरह की बीमारियों से बचाव करती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस फूलगोभी में मौजूद एंथोसायनिन नामक तत्व हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

    विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर

    विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के कारण ये इम्युनिटी बढ़ाने में भी सक्षम है। वही पीली फूल गोभी में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं।

    इसके अलावा ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। जबकि लाल पत्ता गोभी में आयरन के साथ-साथ एंटी एंटीऑक्सीडेंट भी होते है। साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी पौष्टिक है।

    फाइबर होने की वजह से ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इससे पेट हमेशा साफ रहता है और पाचन की समस्या नहीं होती। लाल पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है,जो हृदय और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने का काम करता है।

    किसानों की बढ़ेगी आमदनी

    डॉ पंकज मित्तल प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं सिरमौर ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए, इस दृष्टि से कृषि विज्ञान केंद्र में कई तरह के शोध कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत कलरफुल गोभी को भी उगाया गया है।

    वहीं फूल गोभी के संकर बीज उत्पादन पर भी काम शुरू किया गया है। गोभी की इन किस्मों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। ये सभी गोभी प्राकृतिक रंग की है, सफेद रंग की साधारण फूल गोभी की तुलना में यह रंगीन गोभी अधिक पौष्टिक हैं।

    यह भी पढ़ें-Himachal News: बच्चों और बीवी को मिर्ची के धूएं से तड़पा-तड़पाकर मारना चाहता था पति, महिला ने ऐसे बचाई जान

    comedy show banner
    comedy show banner