Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Weather Today: मौसम विभाग ने ये दो दिन हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट किया जारी, जानें आज का मौसम

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 07:38 AM (IST)

    हिमाचल में मौसम करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को प्रदेश में आंधी चलने के साथ बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज की अगर बात करें तो कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। राज्य में तीन एनएच सहित 507 सड़कें फिलहाल यातायात के लिए बंद किए गए हैं। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

    Hero Image
    Himachal Weather Update: 13 और 14 मार्च को हिमपात व वर्षा का यलो अलर्ट। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग (IMD) ने 13 व 14 मार्च को प्रदेश में आंधी चलने के साथ हिमपात व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 12 मार्च को भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब भी तीन एनएच सहित 507 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी

    325 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। सोमवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। भुंतर सहित एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।

    न्यूनतम तापमान में एक से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी

    प्रदेश (Himachal Mausam) में न्यूनतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक वृद्धि भुंतर में 6.9 डिग्री, मंडी व मनाली में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें: Constable Paper Leak 2022: तीन से पांच लाख रुपये में बेचे गए थे प्रश्नपत्र, 1.25 करोड़ का लेन-देन हुआ; CBI की चार्जशीट में खुलासा

    कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 7.6 17.4
    सुंदरनगर 10.8 25.1
    भुंतर 11.5 24.6
    धर्मशाला 13.1 19.0
    ऊना 9.3 27.6
    सोलन 8.0 22.8
    नाहन 12.1 22.8

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने 2061 पदों पर होने वाली वन मित्र भर्ती के साक्षात्‍कार पर लगाई रोक, सरकार से मांगा स्‍पष्‍टीकरण