Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में चोटियों पर हुई बर्फबारी, मैदान में छाए रहे बादल; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 07:23 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में रविवार को बर्फबारी हुई। रोहतांग बरालाचा और शिंकुला दर्रे में हल्की बर्फबारी हुई है। शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोहरा छाएगा जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा और इसका असर 24 जनवरी तक रहेगा।

    Hero Image
    मनाली के पर्यटन स्थल सोलांगनाला में उमड़े पर्यटक l (फोटो- जागरण)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News हिमाचल की चोटियों पर रविवार को हिमपात हुआ, वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड बनी हुई है। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ है, जबकि शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अटल टनल रोहतांग चार दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल कर दी है। हालांकि यहां फोर बाय फोर वाहनों को ही ले जाने की अनुमति है। मनाली में भी दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन हिमपात का इंतजार कर रहे पर्यटकों को निराशा ही मिली।

    कुछ जगहों पर छाया रहेगा कोहरा

    मौसम विभाग के अनुसार अनुसार सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोहरा छाएगा जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा और इसका असर 24 जनवरी तक रहने का अनुमान है। इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

    ताबो में सबसे कम तापमान

    रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ताबो में 5.6, डलहौजी में 1.9, रिकांगपिओ में एक डिग्री की दर्ज की गई।

    जबकि अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि धौलाकुआं में 5.4, नाहन और बिलासपुर में दो डिग्री की दर्ज की गई। मंडी व बिलासपुर में कोहरा छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति जिला के ताबो में -5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सामान्य रहीं उड़ानें, रेल सेवा हो रही प्रभावित

    पंजाब में पड़ी धुंध की वजह से रविवार को भी ऊना में दो रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं। हिमाचल एक्सप्रेस 49 मिनट की देरी से ऊना व 32 मिनट की देरी से दौलतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।

    इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से ऊना व एक घंटे की देरी से अंब-अंदौरा पहुंची। वहीं भुंतर एयरपोर्ट से रविवार को तीनों उड़ानें भरी गईं। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से भी दोनों उड़ानें सुचारू रूप से हुईं। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी उड़ानें सुचारू रूप से हो रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: CM सुक्खू ने कांगड़ा को दी 184.33 करोड़ की सौगात, कर्मचारियों के लिए भी कही ये बड़ी बात

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 8.6 16.4
    सुंदरनगर 9.7 20.9

    भुंतर

    8.9 18.1

    कल्पा

    0.2 4.4

    धर्मशाला

    4.2 18.0

    ऊना

    4.9 21.2

    नाहन

    8.1 19.8

    रोहतांग दर्रा समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

    रोहतांग दर्रा समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात मनाली व रोहतांग दर्रे सहित लाहुल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। रविवार सुबह से ही मनाली व लाहुल घाटी में बादल छा गए। दोपहर बाद रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला व कुंजुंम दर्रे में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए।

    लाहुल व मनाली घाटी में बादल छाए हुए हैं जिससे हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। रविवार सुबह ही लाहुल-स्पीति और कुल्लू में मौसम ने करवट बदली। बादल छाने से घाटी में ठंड भी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में हिमपात होता है तो मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

    यह भी पढ़ें- 'चेहरे व पार्टियां बदलती हैं, सरकार चलती रहती है'; पढ़ें कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का पूरा इंटरव्यू