Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: CM सुक्खू ने कांगड़ा को दी 184.33 करोड़ की सौगात, कर्मचारियों के लिए भी कही ये बड़ी बात

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों कांगड़ा में शीतकालीन प्रवास पर हैं। शनिवार को उन्होंने जवाली में 184.33 करोड़ रुपये का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नए संस्थान खालने का समर्थन करती है लेकिन कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद ही संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों का सर्वेक्षण फिर से करंगी। इस अभियान की शुरुआत अप्रैल में की जाएगी।

    By Jagran News Edited By: Suprabha Saxena Updated: Sun, 19 Jan 2025 12:17 PM (IST)
    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा को दी 184.33 करोड़ की सौगात

    जागरण टीम,नगरोटा सूरियां। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के शीतकालीन प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को जवाली में 184.33 करोड़ रुपये का शिलान्यास किया।

    इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नए संस्थान खोलने का समर्थन करती है लेकिन कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद ही नए संस्थान खोले जाएंगे।

    पूर्व सरकार ने अनावश्यक पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए

    उन्होंने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने केवल चुनावी लाभ के लिए सब्सिडी के रूप में रेवड़ियां बांटी थीं और इसका लाभ केवल रसूखदारों को ही मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये अनावश्यक खर्च किए। बिना स्टाफ और बजट के 900 संस्थान खोले थे और इससे सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में कमी आई।

    यह भी पढ़ें- CM सुक्खू ने 740 मेगावाट प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण, बोले- ऊना बनने जा रहा हिमाचल की सोलर राजधानी

    गरीबी रेखा से नीचे रहना वाले परिवारों का सर्वेक्षण फिर से होगा शुरू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में कई चुनौतियों का सामना किया है। व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ साहसिक व सुधारात्मक निर्णय लिए हैं।

    सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं लेकिन शीघ्र इनके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रदेश में एक हजार से अधिक लोग बिजली सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ चुके हैं। प्रदेश सरकार अप्रैल में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों का सर्वेक्षण फिर से शुरू करेगी।

    साल 2023 में आपदा के दौरान सरकार ने विशेष पैकेज जारी किया:सुक्खू

    वर्ष 2023 में प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावितों की सहायता के लिए केंद्र की मदद के बगैर राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया।

    पौंग बांध में भी गोबिंदसागर झील की तर्ज पर क्रूज चलाया जाएगा। बासा में खुला वाइल्डलाइफ इंफार्मेशन सेंटर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें-  CM सुक्खू का शीतकालीन प्रवास आज से, कांगड़ा में विकास को मिलेगी गति; कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ