Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! हिमाचल के इन 5 जिलों को मौसम विभाग की चेतावनी, झमाझम बारिश के साथ होगी बर्फबारी; आंधी-तूफान की भी संभावना

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 07:36 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में तापमान बढ़ने लगा है और सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है जिससे प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा कुल्लू मंडी किन्नौर और लाहुल स्पीति में वर्षा और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना। प्रतीकात्मक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather Alert) के तापमान में वृद्धि होने लगी है। सात स्थानों सुंदरनगर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुंआ व बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

    5 जिलों में बारिश और हिमपात की संभावना

    बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल (Himachal Weather) के पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, लाहुल स्पीति में वर्षा व हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का अटैक, अगले 72 घंटे में मौसम बदलने का अलर्ट 

    तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने से गर्मी का अहसास हुआ।

    केलंग में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन के बाद प्रदेश में मौसम फिर से सामान्य होगा।

    हरियाणा में कैसा है मौसम का मिजाज?

    मौसम बदलने के साथ ही हरियाणा (Haryana Weather) में इस बार गर्मी सताएगी। मार्च में ही प्रदेश के पलवल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। अप्रैल माह के मध्य तक तापमान काफी ज्यादा होगा।

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले साल अधिकतम तापमान 50 डिग्री को पार कर गया जो इस बार उससे ज्यादा पहुंच सकता है। दूसरी तरफ यह तापमान किसानों के लिए लाभकारी रहेगा। इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी है तो नहर बंदी के चलते पानी का संकट चल रहा है। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है।

    बता दें कि सोमवार को पलवल का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया तो महेंद्रगढ़ का 37 डिग्री को पार कर गया। इसी प्रकार चरखी दादरी और फरीदाबाद का तापमान भी 36 डिग्री से ऊपर रहा। मार्च माह के अंत में बढ़े तापमान के साथ ही गर्मी से लोग डरने लगे हैं। अप्रैल, मई और जून माह में गर्मी इस बार ज्यादा होगी। इसका असर अप्रैल से दिखना शुरू हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, घाटी में 27 तक दिखाएगा असर