Bihar Weather Today: बिहार में बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का अटैक, अगले 72 घंटे में मौसम बदलने का अलर्ट
Bihar Weather बिहार में अगले 72 घंटे बाद से अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में अब बारिश के बाद अब गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ने का पूर्वानुमान है। अचनाक भीषण गर्मी से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
बीते 24 घंटे में पटना के आसपास जिलों में बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण उत्तरी भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
उत्तरी भागों के किशनगंज जिले में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि अन्य जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बीते 24 घंटे में मौसम का हाल
पटना का न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 15.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर (सहरसा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस जबकि 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहा।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
वैशाली में बदलते मौसम के बीच अलर्ट मोड में अग्निशमन विभाग
बदलते मौसम के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी एवं तेज पछुआ हवा के बीच अग्निकांड की संभावना बढ़ गई है। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने तीनों अनुमंडलों के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तैनाती कर दी है।
इसके साथ ही विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, जिससे समय पर अग्निकांड की सूचना मिल सके।जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद द्वारा बताया गया है कि चैत्र महीने के शुरू होते ही मौसम में बदलाव होने लगता है, तापमान तेजी से बढ़ने लगता है एवं पछुआ हवा तीव्र गति से बहने लगती है, जिसके कारण अग्निकांड की संभावना बढ़ जाती है।
विशेषकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर अग्नि पर अग्निकांड से हुई जान-माल की क्षति का प्रतिकूल असर पड़ता हैं एवं अग्निकांड की दृष्टि से झुग्गी-झोपड़ी सबसे ज्यादा असुरक्षित होता है।ऐसी स्थिति में अग्निकांड से आने वाले समय में बचाव करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा अगले 10 दिनों तक निम्न कार्यक्रम चलाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।