Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Politics: हिमाचल में तीन दल चारों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, BJP-Congress में दिखेगी कड़ी टक्कर

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 10:28 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है। इस लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जबकि कांग्रेस ने चारों सीटों पर अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं आम आदमी पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पोलित ब्यूरो पर फैसला छोड़ा है।

    Hero Image
    हिमाचल में तीन दल चारों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, BJP-Congress में दिखेगी कड़ी टक्कर।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को उतारा है। कांगड़ा और मंडी से प्रत्याशी तय होने हैं। कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा-कांग्रेस के अतिरिक्त राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भी चारों संसदीय सीटों से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव नहीं लड़ेगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पोलित ब्यूरो पर फैसला छोड़ा है। इस समय हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला से भाजपा और मंडी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं।

    बीजेपी ने हमीरपुर से अनुराग और शिमला से सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा

    प्रदेश में इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हो सकता है। हिमाचल में आप ने राष्ट्रीय गठबंधन के मुताबिक अपने प्रत्याशी न उतारने का फैसला लिया है। माकपा का पोलित ब्यूरो ही फैसला लेगा कि हिमाचल में प्रत्याशी चुनावी समर में होंगे या नहीं। हालांकि, माकपा जब भी हिमाचल में प्रत्याशी उतराती रही है तो 12000 से 13000 वोट मिलते रहे हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी कितना असर चुनाव में डाल सकती है, यह चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

    ये भी पढ़ें: Manali Tourism: हिमपात से बढ़ा पर्यटन कारोबार, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़; सैलानियों के चेहरे पर आई चमक

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत का कहना है कि हिमाचल में गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। माकपा नेता राकेश सिंघा ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पोलित ब्यूरो की बैठक में लिया जाना है।

    पिछले चुनाव में कांगड़ा व मंडी में थे अधिक प्रत्याशी

    पिछले लोकसभा चुनाव में कांगड़ा और मंडी में दो से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी समर में थे। कांगड़ा संसदीय सीट से पिछली बार पांच प्रत्याशी चुनावी समर में थे। इनमें भाजपा से किशन कपूर व कांग्रेस के पवन काजल के अलावा बीएसपी के डॉ. खैर सिंह, निर्दलीय संजीव गुलेरिया और प्रेमचंद विश्वकर्मा शामिल थे।

    इसी तरह मंडी से कांग्रेस से आश्रय शर्मा, भाजपा से रामस्वरूप शर्मा, माकपा से दलीप सिंह कायथ और निर्दलीय सीस राम चुनावी समर में थे। दूसरी तरफ शिमला से कांग्रेस के धनीराम शांडिल और भाजपा के सुरेश कश्यप चुनावी समर में थे। इसी तरह हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और रामलाल ठाकुर के बीच में सीधा मुकाबला हुआ था।

    ये भी पढ़ें: Himachal News: 'आचार संहिता का उल्लंघन कर रही सरकार', नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना