विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'आचार संहिता का उल्लंघन कर रही सरकार', नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published: Sun, 17 Mar 2024 10:12 PM (IST)

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस चुनाव के समय प्रदेश के लोगों के साथ धोखा करके जनसमर्थन हासिल करना चाहती है, इसलिए चुनाव आते ही बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं करती है, झूठी गारंटियां देती है। चुनाव के बाद भूल जाती है। कांग्रेस को भूलना नहीं चाहिए कि झूठ की राजनीति अधिक दिन तक नहीं चलती है। प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं।

विधानसभा में दी 10 झूठी गारंटी- जयराम ठाकुर

जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय 10 गारंटियां दीं और उन्हीं झूठी गारंटियों के नाम पर सरकार में आई। उन गारंटियों में एक गारंटी प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये देने की थी। इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की माताओं-बहनों से फर्जी फार्म भी भरवा लिए थे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर शिमला पुलिस के पुख्‍ता इंतजाम, सील होंगे इंटरनेशनल बॉर्डर; पढ़ें पूरा प्‍लान

महिलाओं के साथ धोखा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस- जयराम

सत्ता में आने के डेढ़ वर्ष बाद तक सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए तो बिना बजट में इस योजना का प्रविधान किए महिलाओं को फिर से फार्म भरवाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद भी कांग्रेस सरकार इस तरह महिलाओं के साथ धोखा करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें:  Manali Tourism: हिमपात से बढ़ा पर्यटन कारोबार, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़; सैलानियों के चेहरे पर आई चमक