Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: शिमला के रिज मैदान की बदलेगी तस्वीर, राष्ट्रीय ध्वज होगा शिफ्ट; कॉम्पलेक्स में भी होगा सुधार

    शिमला के लोग रिज मैदान को एक नए स्वरूप में देखेंगे। आने वाले दिनों में इसकी तस्वीर सुधारी जाएगी। यहां पर लगाए गए तिरंगे झंडे को शिफ्ट किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसे लेकर दूसरी जगह ढूंढने में लग गए हैं। विधायक हरीश जनार्था ने बताया कि उन्होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
ने झंडे का स्थान बदलने के निर्देश दिए थे।

    By Jagran News Edited By: Suprabha Saxena Updated: Fri, 31 Jan 2025 05:05 PM (IST)
    Hero Image
    शिमला के रिज मैदान की बदलेगी तस्वीर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला का रिज मैदान आने वाले दिनों में नए रूप में नजर आएगा। रिज मैदान पर लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा शिफ्ट किया जाएगा।

    तिरंगे झंडे को रिज के बजाय किसी अन्य स्थान पर लगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। संभावना है कि इसे रिज मैदान के साथ लगते टका बैंच में लगाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षाशालिका का स्थान बदलने की भी तैयारी

    इसके अलावा रिज मैदान पर पदमदेव कांपलेक्स के साथ लगती वर्षाशालिका का स्थान भी बदलने की तैयारी की जा रही है। अब इस वर्षाशालिका को वेटिंग ट्री के साथ घोड़ों के खड़े होने वाले स्थान पर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तिरंगे झंडे को रिज मैदान से हटाकर दूसरी जगह लगाने के निर्देश दिए थे।

    अधिकारियों ने किया जगह का निरीक्षण

    इसके बाद लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी इसके लिए दूसरी जगह तलाशने में जुट गए हैं। वीरवार को विधायक हरीश जनार्था ने लोक निर्माण और नगर निगम शिमला के अधिकारियों के साथ झंडा लगाने को लेकर रिज मैदान पर टका बैंच का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जगह का चयन जल्द करने के निर्देश दिए।

    बेहतर जगह स्थापित किए जाने के निर्देश

    विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
ने झंडे का स्थान बदलने के निर्देश दिए थे। रिज के जीर्णोद्धार के बाद तिरंगा झंडा बीच में आ गया है।

    रिज को सीधा एक ही मैदान बना रहे हैं। इसके मद्देनजर यह फैसला लिया
जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इसके लिए नोडल विभाग होगा परंतु कार्य नगर निगम की देखरेख में करवाया जाएगा। फिलहाल कोई जगह तय नहीं हुई है। विचार किया जा रहा है बेहतर जगह चिह्नित कर झंडे को वहां स्थापित किया जाए।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के 40 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, सुक्खू सरकार ने ऑपरेटरों से मांगे आवेदन; शर्तें नोट कर लें

    वहीं शिमला वालों के लिए एक और खास खबर है कि हिमाचल प्रदेश में अब 40 रूटों पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के 40 रूटों पर अब निजी बसें चलेगी। इस बात की मंजूरी दी जा चुकी है। एचआरटीसी ने इन रूटों को छोड़ने (सरेंडर) करने का निर्णय लिया है।

    ऐसे में सरकार इन रूटों को निजी को ऑपरेटरों को देगी ताकि लोगों को यातायात से संबंधित परेशानी न झेलनी पड़े। परिवहन विभाग ने वीरवार को इन रूटों को निजी क्षेत्रों को देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे है। आवेदनकर्ता 1 फरवरी से 3 मार्च तक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-शिमला में नए साल के जश्न के दौरान लाठी-डंडे और रॉड लेकर पहुंचे पर्यटक, जानिए फिर क्या हुआ