Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर हिमाचल के लोगों को दी बधाई, बोले- देश सेवा के लिए हमेशा रहते समर्पित

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 11:07 AM (IST)

    Shimla News हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी को राज्य स्थापना दिवस बनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लोगों को प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। बोले- प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश के मेहनती लोग हमेशा देश सेवा के लिए समर्पित रहे हैं।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी को राज्य स्थापना दिवस बनाया गया।

    शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी को राज्य स्थापना दिवस बनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लोगों को प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: भारी बर्फबारी के चलते मनाली का लाहुल से संपर्क कटा, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

    पीएम ने स्थापना दिवस पर हिमाचलवाासियों को दी बधाई

    हिमाचल में स्थापना दिवस के अवसर पर हिमाचलवाासियों को पीएम मोदी ने शुभकामना देते हुए कहा कि प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश के मेहनती लोग हमेशा देश सेवा के लिए समर्पित रहे हैं।

    1971 में भारतीय संघ का 18वां राज्य बना था हिमाचल

    बता दे, कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 को भारतीय संघ का 18वां राज्य बना था और तब से इसने विभिन्न विकास सूचक पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

    हाल ही में सुक्खू पहुंचे थे दिल्ली, पीएम से मिलने

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हाल ही में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू की राष्ट्रपति के साथ यह पहली शिष्टाचार मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को परंपरागत वाद्य यंत्रों का स्मृतिचिह्न भेंट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली से हमीरपुर पहुंचेंगे। वहां वह हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।

    यह भी पढ़ें- Congress: शुरू होने जा रहा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, हर घर पहुंचेगा राहुल गांधी का संदेश