विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: भारी बर्फबारी के चलते मनाली का लाहुल से संपर्क कटा, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 24 Jan 2023 05:45 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। इसी बीच जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है
हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है

मनाली, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी बर्फबारी से हिमाचल का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसी बीच जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मंगलवार सुबह से घाटी में मौसम प्रतिकूल है। हिमपात के चलते लाहुल घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: आप उपाध्यक्ष सहित 50 लोग कांग्रेस में शामिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने किया स्वागत

लगातार हो रही बर्फबारी

हिमाचल में लगातार बर्फबारी जारी है। आज मंगलवार को रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला दर्रा और कुंजम दर्रा में हिमपात का दौर जारी है। इन दर्रों में एक फीट ताजा हिमपात हो चुका है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भी आठ इंच हिमपात हुआ है। सोलंग नाला, धुंधी, कोठी और गुलाबा में आधा फीट हिमपात हुआ है। अटल टनल के नार्थ पोर्टल, मनाली, केलंग, उदयपुर, गोंधला, सिस्सू और कोकसर में भी हिमपात हो रहा है। मनाली की ओर सुबह से ही हिमपात ने गति पकड़ ली थी, जबकि लाहुल की ओर दोपहर बाद हिमपात हुआ।

यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल प्रदेश में लिखे जाएंगे विकास के नए आयाम, जल्द होगा 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर फैसला

स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

खुशनुमा मौसम से जहां सैलानी खुश हैं, तो वहीं स्थानीय लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। दिन के समय लाहुल स्पीति और पांगी के स्थानीय लोग फोर बाय फोर वाहनों या चेन लगी टाटा सूमो में घाटी में सफर कर रहे थे, लेकिन दोपहर बाद प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिला आपदा प्रबंधन लाहुल स्पीति ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि हिमपात के दौरान सफर करने से बचें।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बर्फबारी की आशंका जताई है जिसे देखते हुए धुंधी और साउथ पोर्टल में हो रही बर्फबारी के कारण पर्यटकों से यात्रा से बचने की अपील की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से घाटी में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। लोगों से आग्रह किया कि हिमपात के दौरान घरों से बाहर न निकलें और न ही सफर करें।