Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: आप उपाध्यक्ष सहित 50 लोग कांग्रेस में शामिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने किया स्वागत

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 03:50 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही दल-बदलने की राजनीति भी शुरू हो गई है। मंगलवार को मनाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष हेम राज पार्टी के प्रभारी रोशन ठाकुर सहित करीब 50 लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है

    मनाली,जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है। मनाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष हेम राज, पार्टी के प्रभारी रोशन ठाकुर सहित करीब 50 लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है और इस अभियान से पहले ही विभिन्न संगठनों के लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: सीएम बनने के बाद राष्ट्रपति से सुक्खू की पहली शिष्टाचार भेंट, पीएम से भी करेंगे मुलाकात

    इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। कांग्रेस के सत्ता में आते ही, दूसरे राजनीतिक दलों के नेता अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत कुल 50 से अधिक नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले ज्यादातर युवा भाजपा तथा आम आदमी पार्टी की विचारधारा को त्याग कर राहुल गांधी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, भुवनेश्वर गौड़ में अपना विश्वास जताते हुए कांग्रेस में आए हैं।

    गौतम ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकटार्थी मनाली गांव के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी हेमराज ठाकुर ने भी अपने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा है।

    इसके अलावा कारोबारी जितेन्द्र शर्मा, राजू ठाकुर के साथ आए अन्य व्यापारियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सियाल के राजू ठाकुर,अलेऊ न्यू मनाली के होटल व्यवसायी मोहम्मद शकील, चचोगा गांव से भाजपा छोड़कर कर आए आरटीआई एक्टिविस्ट तथा समाज सेवक कैप्टन सुरेश भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रदेश सरकार को भेजा पत्र, शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न पर सख्त कदम उठाए सरकार

    आप नेता हेम राज ठाकुर कांग्रेस में शामिल

    आम आदमी पार्टी के नेता रहे हेम राज ठाकुर ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। कांग्रेस में शामिल होकर वह अपने उद्देश्य को पूरा करेंगे।

    इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गोकुल चन्द, कांग्रेस नेता जगदीश, राजेन्द्र,संतोष, जाॉनी, अनिल, रणवीर आदि भी मौजूद रहे।