विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: सीएम बनने के बाद राष्ट्रपति से सुक्खू की पहली शिष्टाचार भेंट, पीएम से भी करेंगे मुलाकात

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 24 Jan 2023 09:51 AM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को परंपरागत वाद्य यंत्रों का स्मृतिचिह्न भेंट करते मुख्यमंत्री सुक्खू l
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को परंपरागत वाद्य यंत्रों का स्मृतिचिह्न भेंट करते मुख्यमंत्री सुक्खू l

शिमला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू की राष्ट्रपति के साथ यह पहली शिष्टाचार मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को परंपरागत वाद्य यंत्रों का स्मृतिचिह्न भेंट किया।

उपराष्ट्रपति को हिमाचली टोपी और शाल भेंट किया

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को हिमाचली टोपी पहनाकर और शाल भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री हिमाचल सदन में लोगों से मिले। दिल्ली में रहने वाले कई हिमाचली मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री से भी करेंगें मुलाकात

मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली से हमीरपुर पहुंचेंगे। वहां वह हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal: सीएम बनने के बाद पहली बार गृह जिला आ रहे सुखविंदर सिंह सूक्खू, स्वागत के लिए तैयार हमीरपुर कांग्रेस