विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress: शुरू होने जा रहा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, हर घर पहुंचेगा राहुल गांधी का संदेश

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 24 Jan 2023 05:30 PM (IST)

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस देशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही है। 26 जनवरी ...और पढ़ें

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर जाकर जनता से रूबरू होगी
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर जाकर जनता से रूबरू होगी

पांगी संवाद सहयोगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस देशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी अब इस अभियान की शुरूआत होगी। इस अभियान का शुरूआत 26 जनवरी से होगी। कांग्रेस पार्टी के समस्त संगठनों के नेतागण, कार्यकर्ता तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पांगी के समस्त कार्यकर्ता आगामी 26 जनवरी से होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: आप उपाध्यक्ष सहित 50 लोग कांग्रेस में शामिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने किया स्वागत

घर-घर जाएगी कांग्रेस

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर जाकर जनता से रूबरू होगी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी पांगी के महासचिव देव राज राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एवं वर्तमान में मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह के आदेशानुसार भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू होगा। कांग्रेस इस कार्यक्रम के तहत घर-घर तक राहुल गांधी का संदेश पहुचाएगी। 

यह भी पढ़ें: Mandi News: प्रदेश सरकार ने भाजपा के समय खुले कार्यालय डीनोटिफाई किए, दो अधिकारी भी कर दिए डिमोट

भाजपा सरकार की कमियों को गिनाएगी कांग्रेस

इसके साथ ही इस अभियान के तहत कांग्रेस ने वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार की समस्त जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत ब्लाक कांग्रेस कमेटी पांगी भी आगामी 26 जनवरी को करेगी। 26 जनवरी को दोपहर 11 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी पांगी के अध्यक्ष सुभाष चौहान पंगवाल की अध्यक्षता में पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ से इसका आगाज होगा।

उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष, समस्त घाटी के कांग्रेस संगठनों के मुखिया व समस्त कर्मठ कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। यह कार्यक्रम 26 मार्च तक जारी रहेगा, जिसे बूथ स्तर से लेकर घर-घर व जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस के नेता घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं से जनता को रूबरू कराएंगे। महंगाई, बेरोजगारी कांग्रेसियों का मुख्य मुद्दा होगा।