विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla: HRTC कर्मचारियों की JCC चौपट, मांगे पूरी करवाने में रही विफल; परिवहन मजदूर संघ के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Published: Sat, 10 Feb 2024 09:51 PM (IST)

Shimla News हिमाचल प्रदेश के एचआरटीसी कर्मचारियों की जेसीसी चौपट हो गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि निगम में ...और पढ़ें

परिवहन मजदूर संघ के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)
परिवहन मजदूर संघ के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए गठित हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की जेसीसी (हिमाचल पथ परिवहन संयुक्त समन्वय समीति) दोफाड़ हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन मजदूर संघ के प्रवक्ता हरीश पराशर सहित प्यार सिंह ठाकुर, कपिल, रविंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं इन नेताओं ने जेसीसी पर कई तरह के आरेाप भी लगाए हैं।

जेसीसी मांगों को पूरा करवाने में विफल

कर्मचारियों का आरोप है कि निगम में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए जेसीसी का गठन किया था, जेसीसी इन मांगों को पूरा करवाने में विफल रही है। प्रबंधन के साथ भी एक ही बैठक हो पाई है। इसमें भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'हिमाचल को 2026 तक बनना है ग्रीन एनर्जी स्टेट' CM सुक्‍खू ने दिए निर्देश; युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार

जेसीसी ने निणर्य लिया था कि निगम की समस्याओं के सरकार के समक्ष रखा जाएगा और प्रदेश भर के डिपुओं में जेसीसी का गठन किया जाएगा। लेकिन न तो कार्यकारिणी का गठन हुआ और न ही जेसीसी प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों की बात रख पाई।

पदाधिकारियों से करना चाहिए था विचार-विमर्श

जेसीसी को मनमाने ढंग से चलाने का आरोप लगाया है। प्रबंधन को बिना नोटिस दिए मंडी में चक्का जाम करवा दिया और किसी भी संगठन को विश्वास में नहीं लिया। जबकि जेसीसी के अध्यक्ष होने के नाते सभी संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: Shimla: उप मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी के निधन पर CM सुक्‍खू ने रद किया 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम, दोबारा होगा शेड्यूल

इसके अतिरिक्त कई मामले हैं जिन पर जेसीसी के सदस्यों को शामिल नहीं किया गया और फैंसले लिए गए। उन्होंने कहा कि परिवहन मजदूर संघ ने निणर्य लिया है कि संघ का कोई भी सदस्य जेसीसी में शामिल नहीं होगा वहीं जेसीसी के साथ भी कोई लेन देन नहीं होगा।