Himachal Mausam: हिमाचल में जून तक सताएगी प्रचंड गर्मी, IMD ने दी चेतावनी; पढ़ें मौसम का हाल
Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान सामान्य से अधिक दिनों तक गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News: मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में अप्रैल से जून तक प्रचंड गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। अप्रैल से जून तक सामान्य की अपेक्षा ज्यादा दिन तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में गर्मी प्रचंड रूप दिखाएगी और पसीना छुड़ाएगी।
मार्च में वर्ष 1901 से लेकर अब तक 54वीं सबसे कम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक हिमपात शिमला के खदराला में पहली मार्च को 120 सेंटीमीटर दर्ज किया गया।
धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में कमी
एक सप्ताह से मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले सप्ताह से किसी भी स्थान पर तापमान मानइस में नहीं था, मंगलवार को लाहुल स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में 2.5, मनाली में 7.5 डिग्री रहा।
सबसे अधिक रहा ऊना का तापमान
मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान कम है जबकि शिमला में अधिक दर्ज किया जा रहा है। चंबा में नौ, शिमला में 11.6 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री का अंतर आया है।
सबसे अधिक तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। तीन अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात का अनुमान है।
प्रमुख स्थानों का तापमान
| स्थान | न्यूनतम | अधिकतम |
| शिमला | 11.6 | 23.0 |
| सुंदरनगर | 8.9 | 30.8 |
| भुंतर | 7.6 | 30.0 |
| कल्पा | 3.0 | 18.6 |
| धर्मशाला | 12.2 | 27.0 |
| ऊना | 7.2 | 34.0 |
| नाहन | 15.8 | 29.2 |
| केलंग | -0.7 | 10.9 |
| सोलन | 7.2 | 29.0 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
जानें दिल्ली के मौसम का हाल
वहीं दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में राहत का दौर अब खत्म हो गया है। तापमान में इजाफा होने लगा है तो गर्मी भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार तक दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर जाने की संभावना है।
साफ आसमान और दिन भरी खिली रही तेज धूप के बीच मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- शराब-दूध महंगे तो बिजली होगी सस्ती, हिमाचल में आज से होने जा रहे ये बदलाव; नियमित होंगे 5 हजार कर्मचारी
ये भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, पार्टी नेताओं से संगठन के कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा; बेंगलुरु जाने का भी है कार्यक्रम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।