Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, पार्टी नेताओं से संगठन के कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा; बेंगलुरु जाने का भी है कार्यक्रम

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य से बाहर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे हैं। वे दिल्ली में पार्टी नेताओं से मिलेंगे और संगठन के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बैठक करेंगे। 3 अप्रैल को वे कोच्चि में कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेंगे और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

    By Anil Thakur Edited By: Sushil Kumar Updated: Tue, 01 Apr 2025 07:43 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। सुबह में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद वह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी।

    मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों तक राज्य से बाहर रहेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। बुधवार को दिल्ली में उनका पार्टी नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान संगठन के कई मसले पर भी चर्चा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 अप्रैल को कोच्चि जाएंगे सीएम

    बुधवार दोपहर सवा दो बजे वह दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में बैठक होगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसी दिन शाम को एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 3 अप्रैल को 12:45 बजे वह कोच्ची के लिए रवाना होंगे।

    कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेंगे सीएम सुक्खू

    कोच्ची में वह राज्य के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई उद्योगपतियों के साथ बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री वहां के मुख्यमंत्री से भी मिल सकते हैं। 4 अप्रैल को उनका दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है। 5 अप्रैल को उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

    इस दिन वह शिमला वापस भी लौट सकते हैं। मुख्यमंत्री आठ व नौ को अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भी वे जाएंगे। हालांकि, इसका कार्यक्रम अलग से जारी होगा।

    फरवरी में भी दिल्ला दौरे पर आए थे सीएम

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। विधानसभा के बजट सत्र के बाद ये बदलाव हो सकता है। इसको लेकर सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर गए हैं। दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

    वहीं, इससे पहले राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई कार्यकारिणी का गठन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नए सिरे से तैनाती की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें- वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल पर सुक्खू सरकार का कब्जा, अब हर महीने 1.78 करोड़ देगा ओबेरॉय ग्रुप; एक दिन का किराया 2.60 लाख