Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Mausam: मैदानों में गर्मी तो पहाड़ों पर ठंड, हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज; बारिश-बर्फबारी की संभावना

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 07:30 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से वर्षा शुरू होने का अनुमान है। 27 मार्च से हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। पढ़िए हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

    Hero Image
    आज ऊंचे इलाकों में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News: प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। ऊना का अधिकतम तापमान 33.6 और बिलासपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से वर्षा शुरू होगी। लाहुल स्पीति और चंबा जिले के ऊंचे इलाकों में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है।

    27 मार्च से हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान

    बुधवार को लाहुल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात के आसार हैं। 27 मार्च को लाहुल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में भी हल्की वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान है। बिजली गरजने के साथ आंधी चलने की आशंका है। 28 से 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

    कहीं गिरावट तो कहीं होगी बढ़ोतरी

    48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान व अधिकतम में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

    मार्च में अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पहली से 24 मार्च तक सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस अवधि के लिए 93.6 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.7 मिलीमीटर वर्षा ही हुई।

    बिलासपुर में सामान्य से 26, चंबा में 49, हमीरपुर में 27, कांगड़ा में 27, किन्नौर में 23, लाहुल स्पीति में 33, सिरमौर में 18, सोलन में 32 व ऊना में 55 प्रतिशत कम वर्षा हुई। कुल्लू में सामान्य से 43, मंडी में 31 व शिमला में 18 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।

    धुंधी में हिमस्खलन, जानमाल का नुकसान नहीं

    केलंग : जिला लाहुल स्पीति के धुंधी में सोमवार को हिमस्खलन हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मनाली-लेह मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। दोपहर तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 11.4 21.5
    सुंदरनगर 10.3 30.0
    भुंतर 7.1 29.2

    कल्पा

    5.2 18.7

    ऊना

    7.6 33.6

    नाहन

    13.0 29.4

    केलंग

    -3.7 9.1

    मनाली

    5.9 22.8

    कांगड़ा

    11.2 29.7

    मंडी

    11.2 29.7

    बिलासपुर

    10.4 30.6

    चंबा

    9.7 27.2

    ये भी पढ़ें- Weather News: पहाड़ों पर होगी बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी बरपाएगी कहर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    ये भी पढ़ें- Himachal News: तीसरे दिन भी 20 रूटों पर नहीं चली HRTC की बस, डिप्टी CM ने पंजाब से मांगी सुरक्षा की गारंटी