Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Pradesh Weather: हिमपात होने से ठिठुरे प्रदेशवासी, बर्फ से ढकी लाहौल की वादियां; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 08:03 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather बर्फबारी होने से प्रदेश के लोग ठिठुरने लगे हैं। आज प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। लाहौल की वादियां बर्फ से ढक गई हैं। रोहतांग दर्रा सर्दियों के चलते आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। अब पर्यटक अटल टनल रोहतांग कोकसर व सिस्सू मैदान में आवाजाही बहाल होने के बाद जा सकेंगे।

    Hero Image
    हिमपात होने से ठिठुरे प्रदेशवासी, बर्फ से ढकी लाहौल की वादियां

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में बर्फबारी होने से प्रदेश के लोग ठिठुरने लगे हैं। आज प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो शिमला में अधिकतम 17 और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फ से ढकी रही लाहौल की वादियां

    लाहौल की वादियां बर्फ से ढक गई हैं। यहां पर्यटक लंबे समय तक बर्फ का दीदार कर सकेंगे। रोहतांग दर्रा सर्दियों के चलते आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। अब पर्यटक अटल टनल रोहतांग, कोकसर व सिस्सू मैदान में आवाजाही बहाल होने के बाद जा सकेंगे। लाहुल के इन पर्यटन स्थलों में डेढ़ फीट से अधिक हिमपात हुआ है। हिमपात के चलते शनिवार को सभी पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए बंद रहे।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: बारिश और बर्फबारी से ठंड की आगोश में डूबा शिमला, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; पढ़ें अपडेट

    यहां हुआ हिमपात

    रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में एक फीट, केलंग में तीन इंच और नारकंडा में हल्का हिमपात हुआ। शिमला, कुफरी व मशोबरा में ओलावृष्टि हुई। हिमपात से लाहौल घाटी में मनाली व केलंग के बीच बस सेवा बाधित हो गई। कुंजम दर्रे में हिमपात से स्पीति का संपर्क कट गया। साथ ही उदयपुर-किलाड़ मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया।

    रास्‍ते खोलने में जुटा प्रशासन

    प्रशासन भारी मशीनरी के साथ रास्ते खोलने में जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों में कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। ठंड को देखते हुए कश्मीर में कालेजों व विश्वविद्यालयों में भी सर्दियों के अवकाश की घोषणा कर दी गई है, जबकि स्कूलों में समय से पहले ही सर्दियों के अवकाश की घोषणा कर दी गई थी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    comedy show banner
    comedy show banner