Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में धूप के बाद मौसम ने बदली करवट, स्नोफॉल को लेकर अलर्ट जारी; कई जगहों पर माइनस में पहुंचा तापमान

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 10:19 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत धूप के साथ हुई है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। दो और तीन जनवरी को ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात तथा चार से सात जनवरी तक प्रदेशभर में वर्षा व हिमपात की संभावना है। कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को नववर्ष का स्वागत धूप से हुआ। इससे कुछ दिनों से बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत मिली है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और अन्य पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहा। बिलासपुर, मंडी, ऊना और नाहन में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमपात और वर्षा की संभावना

    इससे वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। विभाग का पूर्वानुमान है कि दो और तीन जनवरी को ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात तथा चार से सात जनवरी तक प्रदेशभर में वर्षा व हिमपात की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज, आज पूरे उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे

    कई स्थानों का तापमान पहुंचा शून्य से नीचे

    हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लाहुल-स्पीति के ताबो में तापमान -16.7, समधो में -11.2 और कुकुमसेरी में -9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां पर राज्य में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।

    कुफरी में बर्फबारी के दौरान घूमते हुए सैलानी।

    कहां कितना रहा तापमान

    शिमला के न्यूनतम तापमान में सुधार देखा जा रहा है। पिछले दिनों की तुलना में शिमला में बुधवार को न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मनाली में 2.4 डिग्री, कल्पा में -3.8 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.7 डिग्री, सियोबाग में -0.3 डिग्री, सराहन में 0.5 डिग्री, सुंदरनगर में 3.2, भुंतर में 2.9 डिग्री, धर्मशाला में 5.9, ऊना में 4.4, नाहन में 6.3, पालमपुर में 5, कांगड़ा में 5.2, मंडी में 5.7 डिग्री, बिलासपुर में 7.7, हमीरपुर में 5.8, चंबा में 5.1 और कुफ़री में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत

    बता दें कि नए साल कीशुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। कश्मीर में शीत लहर तेज हो गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई।

    राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, बिहार में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

    इससे पांच और छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से जारी गलन और सर्द हवाओं के बीच बुधवार दोपहर बाद कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि, ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

    यह भी पढ़ें- देश के अधिकांश हिस्सों में गर्म रह सकती है जनवरी, मौसम विभाग ने दी पूरी जानकारी