विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: स्कूलों में छुट्टी की झूठी अधिसूचना कर दी वायरल, एडीएम की शिकायत पर डिजास्टर एक्ट में मामला दर्ज

Published: Thu, 04 Sep 2025 04:10 PM (IST)

Himachal Pradesh School Closure शिमला में छुट्टियों की झूठी अधिसूचना वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एडीएम ...और पढ़ें

छुट्टी की झूठी अधिसूचना इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने पर मामला दर्ज किया गया है।
छुट्टी की झूठी अधिसूचना इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने पर मामला दर्ज किया गया है।

HighLights

  1. शिमला में छुट्टियों की झूठी अधिसूचना वायरल |
  2. पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया |
  3. शिक्षा विभाग ने 7 सितंबर तक अवकाश घोषित किया |

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh School Closure, जिला शिमला में बीते दिनों छुट्टियों की झूठी अधिसूचना इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का मामला पेश आया था। इस मामले में अब सदर थाना शिमला में एडीएम कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दो सितंबर को जिला में सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छुट्टियों को लेकर  एक फर्जी अधिसूचना वायरल की गई थी, जबकि प्रशासन की ओर से छुट्टियों को लेकर तब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। 

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गत दिनों जिला प्रशासन की ओर से अवकाश की घोषणा की जा रही थी। इस दौरान किसी ने गलत जानकारी इंटरनेट मीडिया पर डालकर भ्रमित करने का काम किया। अब शिक्षा विभाग ने सात सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में भारी बारिश के कारण 7 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, शिक्षा सचिव के आदेश में क्या?

छवि खराब करने का काम किया

उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह की अधिसूचना को जारी कर आरोपित की ओर से आफिशियल अथाॅरिटी की छवि को खराब करने का काम किया गया है और झूठी अधिसूचना जारी कर लोगों को भी गुमराह करने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर ने क्यों रची थी ऊना के युवक गग्गी की हत्या की साजिश? सुलझने लगी कड़ियां

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने एडीएम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।