Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Mausam: हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी, कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित; आगे कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 07:30 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। किन्नौर लाहुल स्पीति और अटल टनल रोहतांग सहित कई दर्रों पर बर्फ गिरी। मौसम विभाग के मुताबिक आज (17 मार्च) कुछ जगहों पर हिमपात होने की संभावना है। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। खराब मौसम से सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।

    Hero Image
    किन्नौर, लाहुल स्पीति सहित मनाली में हुआ हिमपात (File Photo)

    जागरण संवाद केंद्र, शिमला। Himachal Pradesh Weather News: प्रदेश में रविवार को किन्नौर, लाहुल स्पीति और अटल टनल रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रों में हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी मनाली में शाम को वर्षा व हिमपात हुआ। यहां पर पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। हिमपात के बाद यहां पर पर्यटक बढ़े हैं। मनाली-केलंग मार्ग पर शाम छह बजे के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में आंधी के साथ हुई बर्फबारी

    वहीं. शिमला और ऊपरी क्षेत्रों ठियोग, रोहड़ू सहित अन्य स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे सेब और अन्य पौधों को नुकसान पहुंचा है। हिमपात और वर्षा के कारण गुठलीदार फलों में फूल झड़ गए हैं। कई स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण सेब के बगीचों में लगी जालियां भी ओलों से भर गईं। इससे कई जगह सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।

    बिजली गिरने से हुआ नुकसान

    कोठी में 27.5, कुकुमसेरी में 4.8, कल्पा में 8.9, खदराला में 5.0 और सांगला में 3.4 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। वहीं मनाली में 65, गोहर में 36, रोहड़ू में 30, घागस में 25, पूह में 22.8 और जुब्बल में 21.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोलन शहर में बिजली गिरने से निजी स्कूल के परिसर में पेड़ गिरने से भवन को नुकसान हुआ है।

    आज हो सकती है बूंदाबांदी

    मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

    प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेऊबाग में 6.1, चंबा में 5.9, मंडी में 5.4 डिग्री की दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आई है।

    पांगी में भूकंप के झटके, पशु औषधालय व स्कूल भवन सहित घरों में दरारें

    चंबा जिले के जनजातीय विकास खंड पांगी में शुक्रवार रात 2.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 व भूकंप का केंद्र जम्मू का पाडर बताया जा रहा है।

    भूकंप के कारण पंचायत कुमार, पुर्थी, फिंडरू और सैचू नाला में लगभग सात घरों, पशु औषधालय व स्कूल भवन में दरारें आई हैं। आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने बताया, पुरानी शैली में बने मकानों के कारण ज्यादा नुकसान घरों को नहीं हुआ है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 8.0 16.0
    सुंदरनगर 10.6 25.0
    भुंतर 7.4 21.5
    कल्पा 0.1 3.1
    धर्मशाला 5.2 16.5
    ऊना 7.0 27.0
    नाहन 11.3 25.0
    केलंग -2.0 5.6
    सोलन 9.0 22.5

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    ये भी पढ़ें- HRTC के चालकों और कंडक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी, ओवरटाइम व रात्रि भत्ते के लिए जारी हुआ 10 करोड़ का ग्रांट

    ये भी पढ़ें- अगले महीने हिमाचल आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची शिमला; लिया सुरक्षा का जायजा