Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    HRTC के चालकों और कंडक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी, ओवरटाइम व रात्रि भत्ते के लिए जारी हुआ 10 करोड़ का ग्रांट

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 01:59 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। निगम प्रबंधन ने चालकों और परिचालकों के बैंक खातों में रात्रि भत्ता डाल दिया है। इससे पहले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। निगम ने मार्च में दूसरी बार रात्रि भत्ते का भुगतान किया है। अब पदोन्नति और नियमितीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

    Hero Image
    एचआरटीसी कर्मचारियों को मिला रात्रि भत्ता व ओवरटाइम (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपने चालकों और परिचालकों को रात्रि भत्ता (नाइट ओवरटाइम) जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार से 10 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी होने के बाद निगम प्रबंधन ने चालक-परिचालकों के बैंक खाते में यह राशि डाल दी है। निगम ने मार्च में दूसरी बार रात्रि भत्ते का भुगतान किया है। इससे पहले पांच मार्च को रात्रि भत्ता जारी किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HRTC कर्मचारियों ने दी थी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

    एचआरटीसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। कर्मचारी अड़े थे कि उनका रात्रि भत्ते का भुगतान किया जाए।

    पहले प्रबंधन ने पांच करोड़ रुपये जारी किए थे। इसके बाद भी चालक-परिचालक चक्का जाम करने पर अड़े हुए थे। उप मुख्यमंत्री ने उनसे बैठक कर आश्वासन दिया था कि उन्हें दस करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी जाएगी।

    पदोन्नति व नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू

    एचआरटीसी के चालक-परिचालकों की पदोन्नति और नियमितीकरण की मांग भी प्रमुख है। लंबे समय से उनकी पदोन्नति नहीं हो रही थी। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल को इसकी फाइल भेज दी है। इस माह कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है।

    इसमें कुछ परिचालक पदोन्नत होकर चीफ इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 31 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारी नियमित होंगे। पीस मील वर्कर व अन्य श्रेणी के जो कर्मचारी कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें भी नियमित किया जाएगा।

    इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 अप्रैल से पहले कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। इसके अलावा चालकों को वरिष्ठ चालकों का दर्जा भी दिया जाएगा।

    एचआरटीसी इंटक अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि निगम प्रबंधन के साथ हुई बैठक में सभी मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया था। अब आदेश जारी हो रहे हैं, जिसके लिए वह निगम प्रबंधन, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हैं।

    HRTC में शामिल होंगी 1 हजार बसें

    एचआरटीसी के बेड़े में 15 साल पुरानी 1 हजार बसों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। इनके स्थान पर नई बसों को शामिल किया जाएगा। इनमें कुछ बसें पंद्रह साल पुरानी है तो कुछ बसें 9 लाख किलोमीटर चल चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Himachal News: शिक्षक तबादला पर नया अपडेट, जानिए इस बार किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा; कैसे मिलेगा ट्रांसफर?

    ये भी पढ़ें- हिमाचल के लोगों की बल्ले-बल्ले, HRTC में शामिल होंगी एक हजार नई बसें, सरकार ने दे दिया ऑर्डर