Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 वर्षीय नायक पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, बलिदानी की पत्नी सैल्यूट कर बोली, हमेशा आपके नाम के साथ जीऊंगी

    By editorial DrmEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Thu, 17 Jul 2025 06:20 PM (IST)

    Himachal Pradesh News किन्नौर के सांगला क्षेत्र के नायक पुष्पेंद्र नेगी जो असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनके माता-पिता और पत्नी गहरे सदमे में हैं। भाजपा नेताओं ने पुष्पेंद्र नेगी के कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया और उनकी शहादत को अमर बलिदान के रूप में याद किया।

    Hero Image
    किन्नौर में बलिदानी पुष्पेंद्र नेगी को सैल्यूट करती पत्नी।

    संवाद सहयोगी, किन्नौर। जिला किन्नौर के सांगला क्षेत्र, थैमगारंग पंचायत के निवासी एवं 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात वीर सपूत नायक पुष्पेंद्र नेगी के असम में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। वीरवार सुबह बलिदानी की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, जहां बुजुर्ग माता-पिता 29 साल के बेटे को इस हालत में देखकर बेसुध हो गए। वहीं जवान पत्नी इस उम्र में विधवा हो गई, छह साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनियों की चपेट में आने पुष्पेंद्र बलिदान हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरांगना ने बलिदानी को सैल्यूट कर उसके नाम के साथ जीने की बात कही तो हर कोई भावुक हो गया। 

    बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग माैजूद रहे। पत्नी कीर्ति नेगी ने सैल्यूट कर बलिदानी पति को अंतिम विदाई दी और बोली- हमेशा आप के नाम के साथ जिउंगी और अपने साथ किसी और का नाम नहीं जुड़ने दूंगी।

    बलिदानी पुष्पेंद्र नेगी को सैल्यूट करती वीरांगना। 

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: किन्नौर का जवान असम में देश के लिए बलिदान, छह साल का मासूम रोती मां और दादी से पूछ रहा क्या हुआ

    नेताओं ने जताया दुख

    भारतीय जनता पार्टी के नेता सूरत नेगी, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, शिशु भाई धर्मा, यशवंत नेगी व अन्य ने कहा कि नायक पुष्पेंद्र नेगी का कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शहादत देश की सेवा में एक अमर बलिदान के रूप में हमेशा स्मरण की जाएगी। इस अपूर्णीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वीर जवान की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकग्रस्त परिवारजनों, विशेष रूप से उनके पिता महेंद्र कुमार, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय पुत्र एतिक को इस दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

    जेपी नड्डा ने भी जताया शोक

    भाजपा प्रभारी कर्ण नंदा, सूरत नेगी, शिशु भाई धर्मा, यशवंत नेगी सभी ने बलिदानी नायक पुष्पेंद्र नेगी की अंतिम यात्रा एवं दाह संस्कार में भाग लिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना, डा. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन की ओर से सांत्वना व्यक्त की गई।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, अर्ली वार्निंग सिस्टम करेंगे सतर्क, मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने लिए अहम निर्णय

    comedy show banner
    comedy show banner