Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Congress अध्यक्ष के लिए दिल्ली में मंथन, 3 नाम पर चर्चा; राहुल के सामने उठा मंत्रियों के विभागों में हस्तक्षेप का मामला

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 06:59 PM (IST)

    Himachal Pradesh News दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मंथन हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में राहुल गांधी भी शामिल हुए। हाईकमान ने स्पष्ट किया कि मंत्री को अध्यक्ष बनने पर पद छोड़ना होगा। मंत्रियों ने विभागों में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया जिस पर राहुल ने सभी को साथ लेकर चलने की हिदायत दी।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जल्द गठन होगा। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के नाम पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल मौजूद रहीं। रजनी पाटिल को सभी नेताओं से बात कर आपसी सहमति बनाकर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

    सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष की रेस में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, ठियोग से विधायक व एआइसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर व पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल का नाम सबसे आगे है। विनय कुमार वरिष्ठ भी हैं और एससी वर्ग से संबंध रखते हैं। ऐसे में इस पद के लिए उनका नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।

    मंत्री पद छोड़ने पर ही मिलेगी पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी

    बैठक में कैबिनेट मंत्रियों में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि एक व्यक्ति एक सिद्धांत लागू होगा। यदि किसी मंत्री पर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सहमति बनती है तो उसे मंत्री पद छोड़ना होगा।

    यह भी पढ़ें- YS Parmar: हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया था बेटे का खनन प्रस्ताव, पूर्व अधिकारियों ने बताए परमार के दिलचस्प किस्से

    प्रतिभा सिंह ने की जल्द पीसीसी गठन की पैरवी

    दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन में हो रही देरी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित बैठक में मौजूद मंत्रियों ने कहा कि पीसीसी का गठन जल्द हो जाना चाहिए। बिना कार्यकारिणी के संगठन पूरी तरह से कमजोर हो चुका है। आने वाले दिनों में इसके नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक में पीसीसी से लेकर जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी जल्द गठित करने की पैरवी की।

    हिमाचल सदन में दोबारा बंद कमरे में एक-एक की जानी राय

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य प्रभारी रजनी पाटिल को सभी वरिष्ठ नेताओं से बात कर आपसी सहमति बनाने को कहा। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक के बाद सभी हिमाचल सदन पहुंचे। यहां पर दोबारा बैठक हुई। रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से अलग अलग बात की व उनकी राय पूछी। वे अपनी पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी को सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक इसी सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी का ऐलान हो जाएगा।

    मंत्रियों के विभागों में हस्तक्षेप की शिकायत, राहुल ने दी हिदायत

    बैठक में वरिष्ठ मंत्रियों ने उनके विभागों में हस्तक्षेप का मामला भी उठा। मंत्रियों ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि उनके विभागों के कार्यों में प्रत्यक्ष रूप में हस्तक्षेप किया जा रहा है। खरगे व राहुल गांधी के समक्ष खुलकर अपनी बात रखी। इस तरह की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। मंत्रियों ने विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनिंदा में ही कार्य होने का तर्क दिया। राहुल गांधी ने इसको लेकर सख्त हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलें। जनता से जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाए।

    वरिष्ठ नेताओं की नहीं हुई ताजपोशी

    बैठक में बोर्ड व निगमों में वरिष्ठ नेताओं की ताजपोशी न होने का मामला भी उठा। मंत्रियों ने तर्क दिया कि कई ऐसे नेता है जिन्होंने पार्टी को जीत दिलाने के लिए मेहनत की। उनकी अभी तक एडजस्टमेंट नहीं हो पाई है। इस पर भी जल्द निर्णय लेने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- YS Parmar: हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया था बेटे का खनन प्रस्ताव, पूर्व अधिकारियों ने बताए परमार के दिलचस्प किस्से

    मंत्री को लेकर नहीं हुई चर्चा

    बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल व नए मंत्री बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। संगठन के मामलों को लेकर ही चर्चा की गई।

    बैठक में ये मंत्री रहे मौजूद

    दिल्ली में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा का फार्मूला 874 तय, महिलाओं को दी गई संगठन में अहम जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में लाॅटरी पर शुरू हुआ घमासान, सरकार के मंत्री गिना रहे फायदे तो भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान