विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: छह नेताओं और तीन विधायकों ने खोला CM सुक्खू के खिलाफ मोर्चा, मुख्यमंत्री पर किया मानहानि का दावा

Published: Sat, 16 Mar 2024 08:49 PM (IST)

Himachal Pradesh Politics आज चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। इसी संदर्भ में छह असंतुष्ट नेताओं और ...और पढ़ें

Himachal Politics: विधायकों ने खोला CM सुक्खू के खिलाफ मोर्चा
Himachal Politics: विधायकों ने खोला CM सुक्खू के खिलाफ मोर्चा

HighLights

  1. विधायको के खिलाफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मोर्चा खोला है
  2. 9 नेता उनके खिलाफ अब मानहानि का दावा करने जा रहे हैं

जागरण संवाददाता, शिमला। छह असंतुष्ट नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस काे जारी संयुक्त बयान में इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आए दिन उन पर जो आरोप लगा रहे हैं, वह उन्हें अदालत में साबित करने होंगे क्योंकि सभी 9 नेता उनके खिलाफ अब मानहानि का दावा करने जा रहे हैं।

बच्चा-बच्चा जान गया सीएम सुक्खू के कारनामे

इन नेताओं राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बहुमत खोकर सुक्खू बौखला गए हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि सत्ता के हाथ से जाते ही उनकी सरकार द्वारा जनता से की गई दगाबाजी और उनके मित्रों द्वारा किए गए काले कारनामे भी सामने आ जाएंगे। इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि अब तो प्रदेश का बच्चा बच्चा यह जान गया है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कारनामे उनके नाम के विपरीत हैं।

युवाओं के लिए बंद किए नौकरियों के दरवाजे

इन नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू सत्ता में आते ही युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे बंद कर दिए। कांग्रेस के घोषणा पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया। जिनके कार्यकाल में एक तरफ आपदा आई, तो दूसरी और खजाना खाली हो गया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में तारीखों के एलान के बाद लगी आचार संहिता, छह सीटों पर भी होगा उपचुनाव

इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि जब मित्रों पर ही खजाना लुटाया जा रहा हो तो फिर वह खाली होना ही था। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को लूट की खुली छूट दे रखी है और उनके मित्र खुलेआम लोगों से उगाही भी कर रहे हैं और करोड़ों की संपत्तियां भी खरीद रहे हैं।

विधायकों को कर रहे जलील

इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हम पर बिकाऊ होने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन खुद उन्हें जनता को यह बताना होगा कि पिछले 14 महीनो से वह इन 9 विधायकों को लगातार जलील क्यों कर रहे थे और क्यों उनके विधानसभा क्षेत्र के काम रोक दिए गए थे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सारे तथ्य प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे।

इन 9 नेताओं ने कहा कि आज सारा प्रदेश जानता है कि किस मुख्यमंत्री ने कुर्सी पाने और बचाने के लिए किसको कितने पैसे दिए है। उन्होने कहा जो खुद ऐसे काम करते हैं, वही दूसरों को लेकर ऐसी बातें करते हैं। इन नो नेताओं ने सुक्खू को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह भी दी है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur News: लोकसभा चुनावों के साथ अब दो हलकों में होंगे विधानसभा उपचुनाव, अयोग्यता के बाद बदल गए राजनीतिक समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।