Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: आठ घंटे ड्यूटी पूरी होने के बाद खड़ी कर देंगे बस, समय पर वेतन न मिलने पर HRTC कर्मियों का ऐलान

    HRTC Employee Protest हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारी निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें समय पर वेतन का भुगतान और अन्य लंबित मुद्दों का समाधान हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे केवल आठ घंटे ही काम करेंगे जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Kumar Sharma Updated: Thu, 10 Jul 2025 04:28 PM (IST)
    Hero Image
    शिमला में वीरवार को प्रदर्शन करते एचआरटीसी कर्मचारी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। HRTC Employee Protest, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समय पर वेतन न आने व मांगों की अनदेखी को लेकर कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि 10 तारीख को वेतन जारी हुआ है, जबकि अन्य विभागों, बोर्ड व निगमों में कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे कर्मचारियों में प्रबंधन के खिलाफ खासी नाराजगी है। यदि निगम प्रबंधन का ऐसा ही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में अब चालक-परिचालक आठ घंटे ही काम करेंगे। उसके बाद बस खड़ी कर देंगे।

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे। अब उन्होंने यह फैसला लिया है कि वे केवल 8 घंटे ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मान सिंह ने कहा कि चालकों परिचालकों का कई महीनों का नाइट ओवरटाइम का भुगतान लंबित पड़ा हुआ है जिसको लेकर कई बार मांग की गई है लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: रोहड़ू में खंबे से गिरकर बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत, आइजीएमसी में तोड़ा दम, मामला दर्ज

    शुक्रवार को प्रबंधन के साथ बैठक

    शुक्रवार को निगम प्रबंधन के साथ यूनियन की बैठक होगी। निगम मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल करेंगे। पहले यह बैठक वीरवार को प्रस्तावित थी। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी प्रदेशभर से बैठक में भाग लेने के लिए शिमला पहुंच गए थे, लेकिन सुबह ही उन्हें सूचित किया गया कि यह बैठक स्थगित कर दी है और शुक्रवार को शाम चार बजे आयोजित होगी। बैठक में कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता तो वह आठ घंटे ही काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Mandi Cloudburst: आपदा में दूसरों का दर्द बांटते रहे Jairam Thakur, 10 दिन बाद गांव पहुंचे तो जर्जर मिला घर