Himachal News: सरकार ने पंजाब में की लॉटरी की डील! जयराम का दावा, मेरे CM रहते भी बना था दबाव, नेगी पर भी किया कटाक्ष
Himachal Pradesh Lottery Controversy नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार द्वारा लॉटरी दोबारा शुरू करने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई परिवार लॉटरी के कारण तबाह हुए थे। ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर पंजाब में डील करके इसे फिर से शुरू करने का आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh Lottery Controversy, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी दोबारा शुरू करने के फैसले को प्रदेशहित में नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने लोगों के घर उजड़ने और आत्महत्या की घटनाओं के बाद यह योजना बंद कर दी थी।
लॉटरी के कारण कई परिवार तबाह हो गए थे और घर नीलाम हो गए थे। वीरभद्र सिंह सरकार ने भी इसे बंद किया था। इससे पूर्व भाजपा सरकार में भी कुछ लोगों ने लॉटरी को शुरू करने का ऑफर दिया था, सरकार ने उन लोगों से मिलना ही बंद कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब सुक्खू सरकार ने पंजाब में डील कर फिर से इसे शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना को दोबारा शुरू करने के पीछे कोई और ताकत काम कर रही है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भी लॉटरी शुरू करने का दबाव बनाया गया था, लेकिन मैंने इसे जनता के हित में स्वीकार नहीं किया। भाजपा इसको लेकर सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर भी विरोध करेगी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की आई कड़ी प्रतिक्रिया, ...आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी
2023 के प्रभावितों को नहीं मिले 7 लाख, एक ही किस्त मिली
केंद्र सरकार को हिमाचल के लिए आपदा राहत के लिए एक पैकेज जरूर देना चाहिए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान हुआ है, उनके लिए विशेष एरिया- प्रोजेक्ट स्पेसिफिक पैकेज की जरूरत है। 2023 की आपदा में 7 लाख देने की बात हुई थी अभी तक लोगों को सिर्फ पहली किस्त दी गई है। सरकार 4500 करोड़ के पैकेज की बात कह रही थी आखिर पैसा कहां गया। प्रभावितों तक मदद नहीं मिल रही है।
नेगी में मानवीय दृष्टिकोण नहीं
मंत्री जगत सिंह नेगी पर सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति में मानवीय दृष्टिकोण नहीं है", उनके बारे में ज्यादा बोलना नहीं चाहते। जयराम ठाकुर ने मानसून सत्र में सभी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की बात भी कही।
हिमाचल निर्माता की जयंती पर होना चाहिए था बड़ा कार्यक्रम
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम होना चाहिए था। सरकार को इसमें गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री को कम से कम इसमे मौजूद रहना चाहिए था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।