Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal के सीएम सुक्खू शुक्रवार को जाएंगे दिल्ली, फिर हैदराबद में कांग्रेस अधिवेशन में लेंगे हिस्सा

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली के दौरे पर जाएंगे और इसके बाद सीएम दिल्ली से हैदराबाद में के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना होंगे। वह हैदराबाद में आयोजित होने वाले कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुक्खू संगठन और सरकार को लेकर रिपोर्ट सौंपने के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

    By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Thu, 14 Sep 2023 06:18 PM (IST)
    Hero Image
    Himachal के सीएम सुक्खू शुक्रवार को जाएंगे दिल्ली (फाइल फोटो)

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal CM Delhi & Hydrabad Visit राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu) शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली जाएंगे। फिर इसके बाद दिल्ली से मुख्यमंत्री का हैदराबाद जाने का भी कार्यक्रम है। हैदराबाद में आयोजित होने वाले कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन (Congress Party Convention in Hydrabad) में हिस्सा लेंगे। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुक्खू संगठन और सरकार को लेकर रिपोर्ट देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव और राजनीतिक माहौल पर करेंगे चार्चा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेगी। अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहेंगी।

    ये भी पढ़ें:- दिल्ली पहुंची हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे से की कई मुद्दों पर चर्चा

    कांग्रेस के अलाकमान नेताओं के साथ करेंगे बातचीत

    प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी किस तरह का राजनीतिक माहौल है। कांग्रेस राज्य की चारों सीटों को जीतने के लिए कितनी तैयार है, इस संबंध में मुख्यमंत्री की कांग्रेस के आलाकमान नेताओं के साथ चर्चा भी होगी।

    17 सिंतबर को सीएम सुक्खू लौटेंगे वापिस

    लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाली ये महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके अतिरिक्त तेलंगाना राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यहां का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 सितंबर शुक्रवार को देापहर बाद दिल्ली रवाना होंगे। नई दिल्ली से 16 सितंबर शनिवार को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। रविवार 17 सितंबर को मुख्यमंत्री सुक्खू का वापस लौटने का कार्यक्रम है।

    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंची दिल्ली

    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी आज नई दिल्ली पहुंच चुकीहैं। दिल्ली में उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे से की कई मुद्दों पर चर्चा भी की। इस मुलाकात में कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में प्रदेश में आई आपदा सहित संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी की। वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी पार्टी की रणनीतियों के बारे में भी खरगे को बताया।

    ये भी पढ़ें:- भाजपा ने मुख्यमंत्री को कहा पलटूराम तो भड़की कांग्रेस, कहा- सीएम सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है BJP