दिल्ली पहुंची हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे से की कई मुद्दों पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात भी की। इस मुलाकात में सिंह ने हाल ही में प्रदेश में आई आपदा व संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही अगले साल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों के बारे में भी बताया।
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Congress President News हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Pradesh Congress President News Pratibha Sing) ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन (Heavy Rain & Landslide) की जानकारी दी व संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी चर्चा भी की। उन्होंने संगठन का पूरा फीडबैक दिया और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Upcoming Loksabha Election) के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में भी बताया।
हिमाचल में आई आपदा को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने का उठाएंगी मांंग
कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में उचित स्थान देने का मामला भी बातचीत में उठाया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाये जाने का आभार भी प्रकट किया। प्रतिभा सिंह संसद के विशेष सत्र में भाग लेने दिल्ली गई हुई हैं। सत्र में वह हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान व राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का मामला उठाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।