Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने मुख्यमंत्री को कहा पलटूराम तो भड़की कांग्रेस, कहा- सीएम सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है BJP

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:23 PM (IST)

    विधायक विपिन परमार द्वारा सीएम सुक्खू पर विवादित टिप्पणी करने पर प्रदेश कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने कहा कि एक विधायक को प्रदेश के मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसलिए प्रदेश के मुखिया से उनको माफी मांगनी चाहिए। आगे कहा कि सीएम सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखला गए हैं इसलिए सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर उतारू हो गए हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने कहा कि भाजपा सीएम सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है (फाइल फोटो)

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा द्वारा पलटूराम कहे जाने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा से माफी की मांग की है। कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक विधायक को सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

    विधायक विपिन परमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव और मीडिया प्रभारी पुनीत मल्ली ने कहा कि विपिन परमार विधायक हैं और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री है, इसलिए एक विधायक को प्रदेश के मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Himachal: 10 हजार सरकारी पदों को भरने में जुटी सुक्खू सरकार, आज सचिवालय में होगी बैठक; आपदा पर भी चर्चा

    सीएम सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है भाजपा

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काम की प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। आपदा के समय सीएम ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर लोगों की मदद कर रहे, जिसकी लोग भी प्रशंसा कर रहे है। सीएम सुक्खू की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए भाजपा नेता बौखला गए हैं। इसलिए सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर उतारू हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi ने हिमाचल के तीन जिलों का किया दौरा, बाढ़ प्रभावितों से मिलीं; केंद्र सरकार को दी ये नसीहत

    आगे कांग्रेस नेता मल्ली ने कहा कि हिमाचल के 70 लाख लोगों के मुखिया के बारे में एक विधायक को इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता, इसलिए प्रदेश के मुखिया से विपिन परमार को माफी मांगनी चाहिए ।

    लोगों को गुमराह कर रही भाजपा

    पुनीत मल्ली ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम सुक्खू की लोकप्रियता के चलते लोकसभा चुनावों में भी जमीन खिसकती देख लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा ने तीन-तीन नेताओं को फील्ड में उतारा है, जो झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह करने का विफल प्रयास कर रहे हैं। आगे मल्ली ने कहा कि सीएम सुक्खू ऐसे लीडर है, जिनका काम बोलता है।