Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Budget Session 2024: शिमला नगर निगम को साल भर में होगी 247.44 करोड़ की कमाई, टैक्स से बढ़ोतरी की उम्मीद

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:59 PM (IST)

    Himachal Budget Session 2024 हिमाचल बजट सत्र जारी है। इसी क्रम में शिमला नगर निगम के मेयर (Mayor) सुरेंद्र चौहान ने अपना 247.24 करोड़ का बजट गुरुवार को पेश कर दिया। नगर निगम शिमला को साल भर विभिन्न तरह के टैक्स से 26 करोड़ की कमाई होगी। इसी तरह देखें तो निगम को अनुदान में 43 करोड़ की राशि मिलेगी।

    Hero Image
    Himachal Budget Session 2024: नगर निगम को साल भर में होगी 247.44 करोड़ की कमाई

    जागरण संवाददाता, शिमला। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने अपना 247.24 करोड़ का बजट वीरवार को पेश कर दिया। इस बजट में व्यय आय से 19 पॉइंट 46 लाख कम रहे हैं। नगर निगम का यह बजट पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। पिछले साल निगम का बजट लगभग 180 करोड़ के लगभग ही था , इसके बाद बजट में 67 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल भर विभिन्न तरह के टैक्स से 26 करोड़ की होगी आय

    नगर निगम शिमला को साल भर विभिन्न तरह के टैक्स से 26 करोड़ की आय होगी। इसी तरह निगम को अनुदान में 43 करोड़ की राशि मिलेगी। नगर निगम की संपत्तियों से आई के रूप में 38 करोड़ और शहर में फीस और यूजर चार्ज के 20 करोड़ की राशि मिलने की उम्मीद है।

    80 करोड़ सालाना स्थापना के खर्चे पर किए जाएंगे खर्च

    पूंजीगत आय के रूप में नगर निगम को पूंजीगत आय के रूप में नगर निगम को 116 करोड रुपए किया है। केंद्र और राज्य सरकारों से अनुदान के रूप में मिलनी है। इसी तरह नगर निगम की साल भर 247.44 लाख रुपए की कुल आय होगी। निगम के व्यय पर गौर करें तो निगम को व्यय के रूप में 80 करोड रुपए सालाना स्थापना के खर्चे पर खर्च करने होंगे।

    59 करोड़ 110 राजस्व  साल व्यय साल भर रहेगा

    इसके साथ ही रखरखाव पर खर्च की जानी है। इसके साथी अन्य तरह की ग्रांट व सब्सिडी 59 करोड़ 110 राजस्व व्यय साल भर रहेगा। नगर निगम में साल भर विभिन्न तरह के विकास कार्य होने के लिए 89 करोड़ का प्रावधान है। शहर में जो काम काम चल रहे हैं, उन पर 47 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।

    इस तरह पूंजीगत व्यय का खर्च 136 करोड़ के लगभग रहने की उम्मीद है। ऐसे में पूरे साल नगर निगम का वह 247 करोड़ 24 लाख रहेगा । वही यह व्यय यह व्यय नगर निगम की सालाना आय से 19 लाख 46 हजार रुपए कम है। ऐसे में नगर निगम का सालाना बजट 19 लाख के मुनाफे का है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Budget Session 2024 Live: बजट के पहले दिन CM सुक्खू ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, आज के दिन क्या होगा स्पेशल?

    यह भी पढ़ें- Himachal Budget Session 2024: बजट से महिलाओं और युवाओं को उम्मीद, 17 फरवरी का बेसब्री से इंतजार; हो सकती हैं ये घोषणाएं