Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Budget Session 2024 Live: बजट के पहले दिन CM सुक्खू ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, आज के दिन क्या होगा स्पेशल?

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 01:00 PM (IST)

    Himachal Budget Session 2024 Live हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने व्यवस्था बदलने को लेकर कई नए फैसले लिए है। आज बजट सेशन का दूसरा दिन है। आज और कल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। आज बजट का दसूरा दिन है विधानसभा लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...

    Hero Image
    Himachal Budget Session 2024 Live: आज के दिन विधानसभा में क्या होगा स्पेशल

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू हो चुका है। सेशन की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के बाद हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने व्यवस्था बदलने को लेकर कई नए फैसले लिए है। आज बजट सेशन का दूसरा दिन है। आज और कल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Budget Session 2024 Live Updates: 15-Feb-2024

    विधानसभा की पहले दिन की कार्रवाई

    सदन में सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक का अपडेट:

    • द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीनानाथ शास्त्री के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
    • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दीनानाथ शास्त्री का जन्म 28 अक्टूबर 1939 को हुआ था।वे पहले शिक्षक थे। सदन उनके निधन पर शोक प्रकट करता है।
    • नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें शास्त्री जी के नाम से जाना जाता था।शिक्षक संगठन के अध्यक्ष भी रहे। उनके जीवन से काफी कुछ सीखने को मिलता है। ईमानदार व स्वच्छ छवि का व्यक्तित्व उनका था। 12 साल तक शिक्षक रहे।
    • विधायक पूर्ण सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला व उन्हें श्रद्धांजलि दी
    • विधानसभा अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

    सदन में सुबह 11 बजे तक का अपडेट:

    • वे 11:30 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
    • हर्ष महाजन विधानसभा पहुंच चुके हैं। यहां पर नॉमिनेशन के लिए औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। उन्होंने सुबह नेता प्रतिपक्ष के साथ मीटिंग की है।
    • विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई को शांति पूर्ण तरीके से चलाने का आग्रह किया।
    • विधानसभा की दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है।