Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी! हिमाचल में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 6000 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू

    Updated: Thu, 15 May 2025 03:45 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Jobs) ने विभिन्न विभागों में छह हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिससे लाखों युवाओं को राहत मिलेगी। यह भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्त कानून 2024 के तहत होगी जिसमें ट्रेनी आधार पर भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद शामिल हैं।

    Hero Image
    छह हजार से अधिक लटकी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के विभिन्न विभागों निगम व बोर्डों में लटकी छह हजार से अधिक रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग ने वीरवार 15 मई को इस संबंध में सभी विभागों को व्यापक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों युवाओं को मिली राहत

    इन निर्देशों के तहत प्रदेश के सभी विभागों ने मंत्रिमंडल द्वारा पदों को भरने की मिल मंजूरी और उसके बाद पदों के भरने की प्रक्रिया को चलाने के बाद अनुबंध आधार पर भर्तियों के समाप्त होने के बाद अब ट्रेनी आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। ऐसे में लंबे समय से सरकारी विभागों में रोजगार की उम्मीद लगाए लाखों युवाओं को राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में अनुबंध के जगह ट्रेनी कर्मचारियों की होगी भर्ती, वेतन और छु्ट्टियों में भी होगा बदलाव

    प्रदेश के विभिन्न विभागों में होनी वाली भर्तियों में सबसे अधिक शिक्षा विभाग के तहत करीब चार हजार पदों के लिए भर्तियों की प्रक्रिया शामिल है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से टीजीटी और जेबीटी सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जल्द जारी होंगे।

    शिक्षा के बाद स्वास्थ्य विभाग में करीब एक हजार पदों के लिए भर्तियां को किया जाना है। जबकि अन्य विभागों, निगम और बोर्डों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। ये सभी भर्तियां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्त कानून 2024 के तहत होंगी।

    नई भर्तियों में ये वेतन और सुविधाएं मिलेंगी

    • -कर्मचारियों को अपने समकक्ष पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन का 60 प्रतिशत वेतन मिलेगा
    • -चयनित उम्मीदवारों को नए कानून के तहत सरकार से समझौता करना होगा।
    • -कर्मचारियों को नियमित करने पर सरकार निर्णय लेगी।
    • -विभागीय यात्रा के दौरान टीए व डीए मिलेगा।
    • -कर्मचारियों को हर माह सेवा प्रदान करने के बाद एक अवकाश, 10 मेडिकल लीव व 5 स्पेशल लीव मिलेंगी।
    • -दो से कम बच्चों वाली महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा।
    • -दो से अधिक बच्चों वाली महिला कर्मियों को 45 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा।
    • -बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर बर्खास्त किया जा सकता है।
    • -किसी भी ट्रेनी कर्मचारी का कार्य संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में बर्खास्त किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- CM सुक्खू के दिल्ली दौरे से पहले होगा मंत्रिमंडल बैठक, बस किराए में छूट और रिटायरमेंट को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला