विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2024: नगर निगम शिमला के बजट में दिखेगी जनता के सुझावों की झलक, मेयर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों के साथ बनाई योजना

Published: Sun, 11 Feb 2024 11:12 AM (IST)

शिमला नगर निगम के बजट में इस बार जनता के सुझावों की झलक दिखेगी। शहर की जनता पूर्व पार्षद शहर ...और पढ़ें

मेयर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों के साथ बनाई योजना
मेयर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों के साथ बनाई योजना

जागरण संवाददाता, शिमला। नगर निगम शिमला के बजट (Budget 2024) में पहली बार जनता के सुझावों की झलक अधिक दिखेगी। मेयर सुरेंद्र चौहान ने नगर निगम के अधिकारियों को जनता की ओर से आए सुझावों में से कम से कम 25 प्रतिशत सुझाव बजट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इन सुझावों को शामिल करते हुए विस्तृत बजट तैयार किया जा रहा है। बजट तैयार करने के लिए 225 से ज्यादा सुझाव नगर निगम शिमला प्रशासन के पास आए हैं।

कारोबारियों से लेकर विभिन्न वर्गों ने दिए सुझाव

शिमला शहर की जनता, पूर्व पार्षद, शहर में रह रहे कारोबारियों से लेकर विभिन्न वर्गों ने सझाव दिए हैं। इसमें से कुछ सुझाव किसी को निजी तौर पर लाभ देने के लिए हैं। ऐसे सुझावों को बाहर करते हुए अन्य सभी सुझाव शहर की बेहतरी के लिए बनाए गए हैं जिन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही शहर को कम से कम खर्च में अधिक से अधिक सुविधा कैसे मिल सकती है, इस दिशा में बजट पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Himachal Budget Session 2024: आपदा में डूबे पर्यटन को बजट का सहारा, कारोबारियों की हिमाचल सरकार की टूरिज्म योजनाओं पर नजर

अधिकारियों के साथ पूरी योजना बैठक में की तैयार

इसके लिए मेयर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ पूरी योजना बैठक में तैयार की है। अब इसे सोमवार को होने वाली वित्त कमेटी की बैठक में मंजूरी दी जानी है। वित्त कमेटी की बैठक में इसकी मंजूरी मिलने के बाद 15 फरवरी को मेयर सुरेंद्र चौहान अपना पहला बजट शिमला शहर के लिए पेश करेंगे। इसी बजट के मुताबिक शहर में एक साल तक विकास किया जाना है।

इस बार बढ़ सकता है बजट का दायरा

नगर निगम शिमला के बजट का दायरा इस बार बढ़ सकता है। इसमें शहर के भीतर जितनी भी सड़कों का काम लोक निर्माण विभाग या अन्य एजेंसियां करेंगी, उन्हें बजट में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी शिमला में सीवरेज और पानी के जुड़े प्रोजेक्ट पर जितना खर्च होगा, वो भी नगर निगम के बजट में दिखाया जाएगा। मेयर के निर्देश के बाद विभागों ने शहर में पूरा साल किए जाने वाले काम इसमें शामिल कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Shimla: HRTC कर्मचारियों की JCC चौपट, मांगे पूरी करवाने में रही विफल; परिवहन मजदूर संघ के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा