Himachal: 'पांच धड़ों में बंटी भाजपा में जयराम की भी नहीं सुनवाई', CM सुक्खू ने मानसून सत्र से पहले हुए हमलावर
Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष से विधानसभा सत्र में रचनात्मक योगदान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा मानसून सत्र आयोजित कर रही है और विपक्ष को वॉकआउट के बजाय सदन में बैठकर हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सुझाव देने चाहिए।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा मानसून सत्र आयोजित कर रही है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह वॉकआउट के बजाय सदन में बैठे। हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुझाव देंगे तो हम उन्हें सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र विपक्ष के लिए होता है। विपक्ष का कार्य केवल वॉकआउट करना न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉकआउट से केवल समय बर्बाद होगा हिमाचल का उत्थान नहीं होगा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पांच धड़ों में बंटी पार्टी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की बात को भी नहीं सुना जाता। जब जयराम ठाकुर बोलने के लिए उठते हैं तो उनका दूसरा विधायक हाथ उठा लेता है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष भी पसोपेश में आ जाते हैं कि किसे मौका दें। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे वॉकआउट के बजाए जनहित के मुद्दों को सदन में उठाएं ताकि उन पर सार्थक चर्चा हो सके।
पर्यावरण बदलाव व ग्लोबल वार्मिंग बादल फटने का कारण
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू, किन्नौर, लाहुल स्पीति में बादल फटे हैं। किन्नौर व लाहुल स्पीति में पहले ऐसा नहीं होता था। इस बार बारिश ने वहां तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल वार्मिंग व पर्यावरण बदलाव से हुआ है। केंद्र सरकार के समक्ष भी उन्होंने यह मामला उठाया था। केंद्रीय टीम यहां आई थी। यह टीम कारणों का पता लगाएगी कि बादल क्यों फट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बर्फ पड़ती थी वहां बारिश तबाही मचा रही है।
यह भी पढ़ें- Himachal Congress संगठन के गठन में बड़े बदलाव की तैयारी, समन्वय के लिए बदलेगा पैटर्न, दिखेगी राहुल गांधी की पसंद
2023 में आपदा पर सदन से वाॅकआउट कर गई थी भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल फटने और बाढ की घटनाओं ने प्रदेश को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को विशेष राहत पैकेज का मामला भी उठाया गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 2023 में आपदा आई थी उस समय भाजपा ही चर्चा लाई थी। सदन में विशेष राहत पैकेज का प्रस्ताव पारित करने की बात आई तो विपक्ष सदन से वॉकआउट करके चला गया था। उस वक्त सबसे ज्यादा 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। अब जब सराज में आपदा आई है तो विपक्ष राहत पैकेज की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन अभी तक केंद्र से कोई राहत नहीं मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।