Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली में CM सुक्खू ने की कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात, जातीय जनगणना सहित लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

    By Parkash BhardwajEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 08:06 PM (IST)

    दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में हिमाचल सीएम (Himachal CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी भाग लिया। इसके साथ ही उन्हें कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक भी बनाया है। वहीं लोकसभा चुनाव में हिमाचल सरकार (Himachal Government) आपदा के मुद्दे और जनकल्याण को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी।

    Hero Image
    दिल्ली में CM सुक्खू ने की कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात

    जागरण संवाददाता, शिमला। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। कार्य समिति की इस बैठक में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इसमें कांग्रेसी नेताओं को एकजुटता के साथ इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी नेताओं से आवाहन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के राजनीतिक हालात से पार्टी आलाकमान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अवगत करवाया। हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जनहित के कार्यों को मुद्दा बनाएगी। बैठक में कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को जमीन पर उतर कर मतदाताओं की नब्ज टटोलने को कहा।

    हिमाचल में जनहित के फैसलों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं। इनमें से मात्र मंडी संसदीय सीट ही कांग्रेस के पास है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव का जिम्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर रहेगा। ऐसे में उनके लिए यह चुनाव चुनौती से कम नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी सुक्खू सरकार की ओर से लिए गए जनहित के फैसलों पर चुनाव लड़ेगी। हिमाचल प्रदेश में आपदा भी अहम मुद्दा रहेगा। केंद्र सरकार की ओर से अब तक हिमाचल प्रदेश के लिए आपदा राहत राशि जारी नहीं हुई है।

    ये भी पढ़ें: Shimla News: दो दिवसीय दौरे में NDRF की टीम बताएगी आपदा संबंधी जानकारी, आला अधिकारियों को देंगे ट्रेनिंग

    कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहेंगे सीएम सुक्खू

    सुक्खू सरकार ने 4500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि की घोषणा की है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में जहां पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को तेलंगाना का प्रभार सौंपा है। वहीं, हिंदी भाषी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार में उनकी सेवाएं ली जाएंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू इन राज्यों में भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे।

    हिमाचल में भी हो सकती है जातीय गणना

    इसके साथ ही सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की बैठक में जातीय जनगणना को समय की जरूरत बताते हुए इस पर सहमति जताई। कांग्रेस के सभी बड़ी नेताओं ने इसे समय की जरूरत बताई और उन्होंने कहा कि इससे एक सामाजिक और देश के एक पिछड़े वर्ग को आगे लाने के लिए बड़ा कदम हो सकता है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना होगी। इससे साफ है कि हिमाचल में भी आने वाले समय में जातीय गणना करने पर कोई बड़ा फैसला राज्य सरकार ले सकती है।

    कार्य समिति की बैठक में जातीय जनगणना को बताया समय की मांग

    हिमाचल में जातीय जनगणना का कितना लाभ किस राजनीतिक दल को होगा, यह कहना अभी सही नहीं होगा। लेकिन जिस हिसाब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने साफ कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में यह गणना होगी । इसके बाद केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में इस पर सभी नेताओं ने मुहर लगाई है कि यह समय की जरूरत है। इससे साफ है कि आने वाले समय में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के साथ हिमाचल में भी जातीय जनगणना हो सकती है।

    हिमाचल में जातीय समीकरण पर एक नजर दौड़ाएं तो फिलहाल यह माना जाता है कि हिमाचल में सबसे ज्यादा राजपूत है । इसके अलावा अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अन्य जातियां हैं । मुख्यमंत्री व राज्य अध्यक्ष दोनों ही इस कमेटी के सदस्य है।

    राज्य में आज तक एक ही ब्राह्मण सीएम

    हिमाचल में आज तक यदि देखा जाए तो एक मुख्यमंत्री को छोड़ दे तो बाकी सभी मुख्यमंत्री राजपूत रहे हैं। इसमें हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर और वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल है । महज एकमात्र ब्राह्मण मुख्यमंत्री हिमाचल से शांता कुमार ही ब्राह्मण रहे हैं।

    आला नेताओं से मिले सीएम और प्रतिभा सिंह

    मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस के आला नेताओं के साथ दिल्ली में मिले । इस दौरान राज्य के संगठनात्मक मसलों से लेकर प्रदेश में आपदा और आपदा के दौरान सरकार की ओर से किए गए कार्यों पर भी चर्चा की।

    ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: आपदा राहत कोष में दिल्ली सरकार ने दी 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि, CM सुक्खू ने जताया आभार