Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Pradesh: आपदा राहत कोष में दिल्ली सरकार ने दी 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि, CM सुक्खू ने जताया आभार

    By Parkash BhardwajEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 06:17 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) में भीषण बाढ़ आपदा के बाद प्रदेश सरकार एक बार फिर वहां की स्थिति को संभारने में लगी हुई है। वहीं दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए हिमाचल के आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। इसके लिए सीएम सुक्खू ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।

    Hero Image
    आपदा राहत कोष में दिल्ली सरकार ने दी 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के बाद स्थिति अब सामान्य होने लगी है। वहीं, सीएम सुक्खू प्रदेश को आपदा से दोबारा उभारने में लगे हुए हैं। इसी के चलते दिल्ली सरकार ने भी आपदा में राहत देने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सुक्खू ने दिल्ली सीएम का जताया आभार

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। ये राशि उन्होंने आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है। सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सहायता राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

    ये भी पढ़ें: क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला: जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, एक हजार करोड़ रुपये की हुई थी ठगी; 35 जगहों पर छापेमारी

    आम जनता से भी सीएम सुक्खू मदद का कर चुके आग्रह

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का आग्रह किया है जिससे प्रभावितों को हरसंभव मदद प्रदान की जा सके। इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और असम सरकार की ओर से भी आपदा में मदद के लिए हाथ बढ़ाया गया है।

    ये भी पढ़ें: Shimla News: दो दिवसीय दौरे में NDRF की टीम बताएगी आपदा संबंधी जानकारी, आला अधिकारियों को देंगे ट्रेनिंग