विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: देशभर में मशहूर हो रहे हिमाचली प्रोडक्‍ट्स, दिल्‍ली के बाद अब जयपुर मैट्रो पर भी मिल रहे HPMC के उत्‍पाद

Published: Sat, 10 Feb 2024 06:36 PM (IST)

HPMC Products in Metro Station हिमाचल प्रदेश के उत्‍पाद अब देशभर में मशहूर हो रहे हैं। दिल्‍ली मैट्रो स्‍टेशन के ...और पढ़ें

दिल्‍ली के बाद अब जयपुर मैट्रो पर भी मिल रहे HPMC के उत्‍पाद
दिल्‍ली के बाद अब जयपुर मैट्रो पर भी मिल रहे HPMC के उत्‍पाद

राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 85 आउटलेट एचपीएमसी यानी हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम को मालामाल करेंगे। दिल्ली मेट्रो स्टेशन के 85 आउटलेट पर एचपीण्मसी के 56 उत्पाद मिल रहे हैं और अप्रैल माह से जयपुर मेट्रो स्टेशन के दस आउटलेट पर भी एचपीएमसी के उत्पाद मिलने शुरू हो जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के 100 आउटलेट्स को एचपीएमसी ने 3.50 करोड़ सालाना किराए पर लिया है। इनमें से 85 आउटलेट टेंडर के तहत आयुष सर्विसेज एंड कंसलटेंट को दिए हैं। अभी 15 आउटलेट भी जल्द ही खुल जाएंगे। इनको खोलने के लिए एचपीएमसी ने एक भी पैसा खर्च नहीं किया है और आगे टेंडर कर दिया है।

पांच प्रतिशत सालाना देनी होगी रॉयल्‍टी

आयुष सर्विसेज एंड कंसलटेंट के साथ किए गए करार के तहत उसे 7.50 करोड़ की साल की सेल देनी होगी। इसके अलावा किराया यानी 3.50 करोड़ की पांच प्रतिशत सालाना रॉयल्टी देनी होगी। इन आउअलेटस को चलाने को लेकर वहां का जो भी खर्च होगा वह उसी कंपनी को वहन करना होगा।

यह भी पढ़ें: Shimla: स्‍कूलों में शुरू होगा New Academic Session, रोड़ सेफ्टी का पाठ्यक्रम अभी भी नहीं तैयार; अधिकारियों ने दिया ये तर्क

जिसमें उन्हें स्थापित करने व बनाने से लेकर बिजली और पानी के बिल व अन्य टैक्स आदी। जुलाई 2023 में एचपीएसी को 85 आउटलेट दे दिए गए थे। तब से अभी तक 85 खुले हैं। जबकि 15 आउटलेट को लेकर अलग स्टेशन मांगे गए थे जो एचपीएमसी ने उपलब्ध करवा दिए हैं लेकिन अभी ये मिले नहीं हैं।

अन्य सुविधाओं का कंपनी करेगी व्‍यय

जयपुर मेट्रो के 10 आउटलेट ट्रेडिंग कंपनी को 60 लाख में जयपुर मेट्रो स्टेशन पर भी एचपीएमसी के 56 उत्पाद 10 आउटलेट पर मिलने लगेंगे। इसके लिए इन आउटलेट को करनी ट्रेडिंग कंपनी को 60 लाख रुपये सालाना में दे दिए हैं। कंपनी को किराए की पांच प्रतिशत रॉयल्टी भी देनी होगी और सारा खर्च बनाने बिजली और पानी सहित अन्य सुविधाओं का कंपनी व्यय करेगी।

एचपीएमसी के उत्पादन दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बाद जयपुर मेट्रो स्टेशनों पर भी मिलने शुरू हो जाएंगे। इससे एचपीएमसी की आय बढ़ेगी। अब 244 के करीब देश भर में आउटलेट हो गए हैं। -जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री हिमाचल प्रदेश

यह भी पढ़ें: हिमाचल में JEE-NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग की सुविधा, यहां देखें पूरी जानकारी