यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mandi News: पीएम ने स्किल इंडिया से युवाओं के लिए स्वरोजगार की राह आसान की, जयराम ठाकुर बोले- करोड़ों लोग हुए आत्मनिर्भर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया पहल ने युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया है। ...और पढ़ें

HighLights
- नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षा समारोह में प्रमाणपत्र।
- जन शिक्षण संस्थान ने 1671 लाभार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया।
जागरण संवाददाता, मंडी। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के तहत चल रहे जन शिक्षण संस्थान मंडी के कौशल दीक्षा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।
सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हुए इस दीक्षा समारोह में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की है। आज करोड़ों लोग स्वरोजगार से आत्मनिर्भर हुए हैं।
'2000 में जन शिक्षण संस्थान के नाम से शुरू'
'सैकड़ों लोगों को प्रशिक्षण'
'सीएम रहते कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की'
विपक्ष को कोसना बंद करें सीएम सुक्खू
वहीं, दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार विपक्ष को कोसना बंद कर करें। विपक्ष का काम सरकार के हर गलत कदम को रोकना है। जहां सहयोग की जरूरत होगी, वहां विपक्ष खड़ा भी मिलेगा। समोसा विवाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर सुक्खू सरकार ने अब विपक्ष को कोसना शुरू कर दिया है। मामले की जांच सीआईडी से करवाई है।
सीआईडी की रिपोर्ट के बाद ही विपक्ष के पास इस विवाद की जानकारी पहुंची है। वह रविवार को बल्ह व द्रंग हलके में भाजपा सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव अभियान की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिकताओं को पीछे छोड़ बिना मतलब की बातों में उझली हुई है। आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
उनकी दी हर गारंटी पर जनता विश्वास करती है और कांग्रेस नेताओं पर अब जनता ने विश्वास करना छोड़ दिया है। कांग्रेस सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए झूठे वादे करती है। प्रदेश सरकार अगर अच्छा काम करती है तो हम अभिनंदन भी करेंगे, लेकिन अगर ऐसे ही गलत निर्णय लेती रही तो जहां टोकना होगा वहां टोकेंगे भी। उन्हें आज जो दायित्व मिला है, उसके निर्वहन के लिए जनता की आवाज बनकर सरकार के हर उस निर्णय का विरोध करना है, जो जनता के विरुद्ध हो।
