Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandi: बैंक ऑफ चाइना हॉन्ग कॉन्ग की Half Marathon में दौड़ेगा हिमाचल का सावन, कई मेडल जीतकर रच चुके हैं इतिहास

    By Surinder SharmaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 01:15 PM (IST)

    Mandi News हिमाचल प्रदेश का सावन बरवाल अब बैंक ऑफ चाइना हॉन्‍ग कॉन्‍ग की हाफ मैराथन में दौड़ेगा। भारत के एकमात्र धावक सावन बरवाल को इसमें सीधे प्रवेश ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारत से एक मात्र धावक सावन बरवाल को मिला सीधा प्रवेश

    जागरण संवाददाता, मंडी। संयुक्त अरब अमीरात में अयोजित एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने वाला सावन बरवाल अब 19 नवंबर को बैंक ऑफ चाइना हॉन्ग कॉन्ग की हाफ मैराथन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के एकमात्र धावक सावन बरवाल को इसमें सीधे प्रवेश मिला है। सावन बरवाल का यहां दुनिया के नामी गिरामी कीनिया , इथियोपिया, बहरीन, चीन व जापान के धावकों के साथ कड़ा मुकाबला होगा।

    एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में कांस्य पदक किया था हासिल

    जोगेंद्रनगर के रडा-भखेड़ (एहजू) में कुलदीप बरवाल व माता सुभद्रा देवी के घर वर्ष 1998 में जन्मे सावन बरवाल ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हांगकांग हाफ मैराथन के लिए सावन बरवाल को एंट्री दी है।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: BJP नेता चमन कपूर ने लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्‍छा, हिमाचल सरकार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

    बेस्ट एथलीट बनकर रचा था इतिहास

    24 वर्षीय धावक के करीब आठ साल तक प्रशिक्षक रह चुके प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि इससे पहले सावन ने हिमाचल प्रदेश के लिए नॉर्थ जोन में लगातार 3 वर्ष 6 गोल्ड मेडल जीत कर तथा बेस्ट एथलीट बनकर इतिहास रचा था।

    उसके बाद राष्ट्रीय क्रास कंट्री 2017 में सिल्वर मेडल,साल 2018 में फेडरेशन कप लखनऊ में दो सिल्वर मेडल,साल 2022 राष्ट्रीय खेलों में 5000 मीटर में रजत पदक, साल 2022 में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में 10000 मीटर में रजत पदक, साल 2022 में लंदन में अभ्यास के दौरान वेलफास्ट दौड़ में 3 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट 8 सैकेंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता था।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी के घर से सोने के आभूषण चोरी, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरु की जांच

    जोगेंद्रनगर में खुशी का माहौल

    प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर भी एक अंतरराष्ट्रीय धावक रहे है जो वर्तमान में परम श्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र एथलेटिक्स जोगेंद्रनगर में धावकों की एक और नर्सरी पैदा कर रहे। सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर रडा-भखेड गांव तथा परम श्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र जोगेंद्रनगर में खुशी का माहौल बना हुआ है। दिसंबर में सावन बरवाल के केंद्र में पहुंचने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।