Mandi Flood: आपदा में मिट्टी में मिल गया 55 लाख रुपये का राशन, डिपो में होनी थी सप्लाई, 537 क्विंटल चावल व अन्य खाद्यान्न शामिल
Ration Depot Damage In Flood हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग में बाढ़ आने से नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में रखा 55 लाख रुपये का राशन बर्बाद हो गया। इस राशन में चावल आटा दालें नमक चीनी और सीमेंट शामिल थे। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ राशन को बचाया। 43 गांवों के 900 परिवारों को मुफ्त राशन किट दी गई।

जागरण संवाददाता, मंडी। Ration Depot Damage In Flood, सराज में आई बाढ़ में 55 लाख रुपये का राशन भी खराब हो गया। इसमें चावल, आटा, दालें, नमक, चीनी के अलावा सीमेंट शामिल हैं। खाद्यापूर्ति निगम की टीम ने बाढ़ आने के बाद मौके पर पहुंचकर कुछ राशन को बचा भी लिया है। थुनाग के इस गोदाम से सराज के 35 डिपो को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सामान भेजा जाता है। हालांकि निगम ने मानसून आरंभ होने से पहले 16 डिपो को राशन भेज दिया था। शेष के लिए अब सड़कें जैसे जैसे बहाल होंगी, राशन भेजा जाएगा।
निगम का गोदाम थुनाग बाजार में पुल के साथ लगते बाजार में ही था। देर रात को आई बाढ़ में खिड़कियों को तोड़कर मलबा और पानी अंदर चला गया। इस कारण 572 क्विंटल चावल, 172.17 क्विंटल आटा, 178 क्विंटल दाल मलका, उड़द दाल 68.32 क्विंटल, नमक 63.75 क्विंटल और सीमेंट के 112 बैग खराब हुए।
35 क्विटंल चावल सुरक्षित रखवाए
वहीं निगम की मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने 35 क्विंटल चावल, 10.30 क्विंटल मलका दाल, 7.70 क्विंटल उड़द दाल, नौ क्विंटल नमक और 13 क्विंटल चीनी को सुरक्षित रह गई थी उसे खराब होने से बचाकर सुरक्षित जगह पर रखवा दिया गया है।
16 में से 13 सोसायटी में पहुंचाया राशन
अब थुनाग के ही पास बने निगम के नए गोदाम में आगामी राशन भेजा जाएगा। यहां सड़क सुचारू होने के बाद प्रक्रिया आरंभ होगी। वहीं निगम की ओर से 16 सोसायटियों में से तीन को छोड़कर अन्य जगह राशन पहुंचा दिया गया है। इन तीनों में सड़क ध्वस्त होने के कारण दिक्कत आई है।
यह भी पढ़ें- Mandi Cloudburst: फिर से उठ खड़ा हो रहा थुनाग, आपदा के 14 दिन बाद कैसे हैं सराज के हालात, क्या बदला
43 गांव के 900 परिवारों को निश्शुल्क राशन
खाद्यापूर्ति निगम की ओर से जिन डिपो में समय रहते सप्लाई भेज दी थी, वहां और आसपास के क्षेत्रों के 43 गांवों के 900 परिवारों को निश्शुल्क राशन किट मुहैया करवाई। इसमें पांच-पांच किलो आटा चावल, रिफाइंड, नमक व अन्य सामान था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: हिमाचल के कुल्लू में चलती गाड़ी के नीचे से धंस गई सड़क और उफनती नदी में जा गिरी फलों से भरी जीप
थुनाग में बाढ़ का पानी और मलबा गोदाम में घुसने के कारण 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कुछ राशन टीम ने समय रहते बचा लिया।
-संजीव कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, खाद्यापूर्ति निगम।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।