Mandi Flood: सरकाघाट के छडू नाला में आई बाढ़ में बह गई चार पशुशालाएं, रोपड़ी-रिस्सा सड़क भी हुई क्षतिग्रस्त
Mandi Sarkaghat Flood मंडी जिले के सरकाघाट की रोपड़ी पंचायत में छडू नाला में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ में चार पशुशालाएं ध्वस्त हो गईं और पांच मवेशी बह गए। रोपड़ी-रिस्सा सड़क पर यातायात बाधित है। विधायक दलीप ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और जलशक्ति विभाग को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

सहयोगी, सरकाघाट (मंडी)। Mandi Sarkaghat Flood, जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल की रोपड़ी पंचायत में बुधवार रात को छडू नाला में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ आने के कारण यहां चार पशुशालाएं ध्वस्त हो गईं, जिसमें पांच मवेशी भी बह गए। साथ ही फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। रोपड़ी-रिस्सा सड़क की पर पतराई गलू के पास से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
सड़क के खस्ताहाल होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए विधायक दलीप ठाकुर ने समूची पंचायत का दौरा किया।
हालात यह हैं कि गांव रोपड़ी के छडू नाला में बादल फटने से आई बाढ़ में चार पशुशालाएं ध्वस्त हो गईं और इनमें बंधी एक गाय और 5 बकरियां बह गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कांडापतन योजना की पाइपें बहकर लगभग 500 मीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंच गईं। विधायक ने जलशक्ति विभाग को जल्द व्यवस्था को ठीक करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- Chamba News: खतरे के मुहाने पर धरवाला बाजार, रावी के खौफ से 150 परिवार आज भी दहशत में, मकानों के गिरने का डर
एक सप्ताह बाद लडभड़ोल-सांडापतन मार्ग बहाल
वहीं, लडभड़ोल-सांडापतन मार्ग को सात दिन के बाद बहाल कर दिया गया। गत सप्ताह मार्ग पर भ्रां के पास भूस्खलन होने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया था। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर मलबे और पत्थरों के ढेर थे। यह मार्ग न लडभड़ोल को सांडापतन से जोड़ता है, बल्कि धर्मपुर, हमीरपुर, संधोल और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के लिए भी एक अहम है। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों, विशेषकर किसानों, बागवानों, छात्रों और कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को बहाल कर दिया। सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि मार्ग को बहाल कर आवाजाही सामान्य कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।