Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: फॉरेक्स ट्रेडिंग धोखाधड़ी में चार और गिरफ्तार, पांच हजार से अधिक के साथ फ्रॉड का मामला

    By Mukesh KumarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 10:50 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के फॉरेक्स ट्रेडिंग धोखाधड़ी (Forex trading fraud) मामले को लेकर मंडी पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो जाएगी। फॉरेक्स ट्रेडिंग में चारों ने पांच हजार से अधिक लोगों का निवेश करवाया था। चारों को मंगलवार को शिमला (Shimla) में न्यायालय के समक्ष पुलिस पेश करेगी।

    Hero Image
    फॉरेक्स ट्रेडिंग धोखाधड़ी में चार और गिरफ्तार (कॉन्सेप्ट इमेज)।

    जागरण संवाददाता, मंडी। फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन मंडी और एक ऊना का रहने वाला है। मुख्य आरोपित राजेंद्र सूद के बाद यह चारों ही कारोबार को संभाल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपितों की पहचान 32 वर्षीय रमेश चंद निवासी नकेहड़ डाकघर हराबाग, तहसील जोगेंद्रनगर, 51 वर्षीय केवल कृष्ण निवासी टकारला, तहसील अंब जिला ऊना, 44 वर्षीय चमन लाल निवासी पंचजन, तहसील जोगेंद्रनगर और 45 वर्षीय जितेंद्र कुमार निवासी बालकरूपी तहसील जोगेंद्रनगर के रूप में हुई है। पुलिस की रडार में यह चारों लंबे समय से थे। क्यूएफएक्स नामक कंपनी के जरिये लोगों से 210 करोड़ रुपये की ठगी की गई। कंपनी का कारोबार पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा में भी फैला था।

    पांच हजार लोगों का पैसा कराया निवेश

    फॉरेक्स ट्रेडिंग में इन चारों ने 5000 लोगों का पैसा निवेश करवाया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच और राजेंद्र सूद के घर व कार्यालयों में हुई दबिश में मिले रिकॉर्ड में इनका जिक्र मिला था। इनमें सबसे अधिक पैसा ऊना के केवल कृष्ण ने लगवाया। 40 हजार रुपये का पहला निवेश होता था और इसका ब्याज आदि भी यही लोग खाते थे।

    जांच में सामने आया कि अकेले केवल कृष्ण ने ही करोड़ों की संपत्ति इससे जुड़ने के बाद अर्जित कर ली। राजेंद्र सूद ने क्यूएफएक्स नामक कंपनी बनाई थी। पुलिस ने गत दिनों राजेंद्र सूद के चंडीगढ़ स्थित कार्यालयों में भी दबिश दी थी। वहां भी पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं तथा इसके बाद पुलिस ने चारों को इनके घरों से गिरफ्तार किया। अब चारों को मंगलवार को शिमला में न्यायालय के समक्ष पुलिस पेश करेगी।

    ये भी पढ़ें: Shimla Crime: 11 महीनों में नशे के 400 मामले, 638 आरोपित गिरफ्तार; प्रॉपर्टी सीज कर रही पुलिस

    एएसपी अमित यादव ने कहा कि तीन आरोपितों को मंडी और एक को ऊना उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में इससे पहले तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में अभी ओर गिरफ्तारियां होंगी।

    जब्त होगी अर्जित की संपत्ति

    चारों आरोपितों ने पांच से 10 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। केवल कृष्ण के पास ही 40 एफडी, एक फॉर्च्यूनर, एक ग्रैंड पिटारा सहित अलग-अलग जगह पर जमीन खरीदी है। इसके अलावा मंडी के आरोपितों ने महंगे मोबाइल फोन, स्कूटी, बुलेट, मोटरसाइकिल सहित जमीन और फ्लैट खरीदे हैं। अब पुलिस इनकी संपत्ति की जांच कर जब्त करेगी।

    एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि फॉरेक्स ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने ऊना व मंडी जिला के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें: आपदायिक स्थिती का पता लगाने वाले निगरानी केंद्र राज्य सरकार से साझा करेंगे जानकारी, Observatory स्टेशन के लिए NOC जरूरी

    comedy show banner
    comedy show banner