Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shimla Crime: 11 महीनों में नशे के 400 मामले, 638 आरोपित गिरफ्तार; प्रॉपर्टी सीज कर रही पुलिस

    By Anil ThakurEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 04:29 PM (IST)

    नशे के खिलाफ शिमला पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 11 महीनों में नशे के साथ 638 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 400 एफआईआर जिले के कई थानों में दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से करीब पौने तीन किलो से ज्यादा चिट्टा बरामद किया है। इसकी मार्केट में कीमत लाखों में है।

    Hero Image
    11 महीनों में नशे के 400 मामले, 638 आरोपित गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, शिमला। नशे के खिलाफ शिमला पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 11 महीनों में नशे के साथ 638 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 400 एफआईआर जिला के विभिन्न थानों में दर्ज की गई है। नशे के बड़े कारोबारियों तक पुलिस पहुंची है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बीते रोज ही अंतर राज्यीय नशा तस्कर गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के करीब 50 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    यह नशा शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच रहा

    पुलिस थानों में दर्ज मामलों को देखकर इस बात का अंदेशा लगाया जा सकता है कि सिंथैटिक ड्रग्स यानि चिट्टे का यह नशा शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच चुका है।

    यह भी पढ़ें: Dharamshala News: नगरोटा बगवां के जसौर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक ने 26 दिनों बाद किया आत्मसमर्पण

    पुलिस ने आरोपितों के पास से करीब पौने तीन किलो से ज्यादा चिट्टा बरामद किया है। इसकी मार्केट में कीमत लाखों में है। पुलिस ने इनके पास से पौने तीन किलो के करीब नशीला पदार्थ बरामद भी किया है।

    एसपी शिमला संजीव गांधी ने एसपी का कार्यभार संभालने के बाद नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ी थी। पुलिस को इसमें काफी सफलता भी बरामद हुई है। पिछले साल की अपेक्षा दर्ज मामले व गिरफ्तारियों में 150 फीसद तक की बढ़ोतरी है।

    प्रॉपर्टी सीज कर रही पुलिस

    पुलिस ने नशे के कारोबारियों को पहले गिरफ्तार किया। अब इनकी संपत्ति जो इन्होंने नशे के काले कारोबार से बनाई है उसे सीज किया जा रहा है। पुलिस ने ठियोग में एक आरोपित की दो गाड़ियों को सीज किया था। जबकि दो अन्य मामलों में बैंक खातों को भी अटैच किया है।

    बीते रोज चिट्टा और चरस तस्करी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 189.72 ग्राम चिट्टा व 7.93 ग्राम चरस व 1.30 लाख की नगदी बरामद की थी।

    विशेष जांच टीम की है गठित

    शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि इस साल पुलिस ने अब तक 400 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए विशेष मुहिम छेड़ी है। इसमें बड़ी सफलता मिल रही है।

    विशेष जांच टीम गठित की है जो केवल नशे के मामलों पर ही नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का खात्मा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Dharamshala News: नगरोटा बगवां के जसौर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक ने 26 दिनों बाद किया आत्मसमर्पण