बारालाचा के समीप वाहनों में टक्कर, पांच घायल
मनाली मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा दर्रे पर केलंग सराय में दो वाहनों में हुई टक्कर में दो मि
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
मनाली : मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा दर्रे पर केलंग सराय में दो वाहनों में हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत पाच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को केलंग अस्पताल से कुल्लू रेफर किया गया है। शुक्रवार को एक ट्रक लेह से केलंग व टाटा सूमो लेह की ओर जा रही थी। केलंग सराय के पास दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। डीएसपी केलंग हेमंत ने हादसे की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें