Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandi News: चुनाव से पहले महापौर की कुर्सी को कोई और बांध गया डोर, कमरे में मिली पूजा सामग्री ने कर दिया हैरान

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 12:26 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के नगर निगम मंडी में महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले ही कोई कुर्सी पर डोर बांध गया। कर्मचारी महापौर के कमरे में पूजा सामग्री देखकर हैरान रह गए। महापौर की कुर्सी को लाल रंग की डोरी (मोली) बंधी थी। कुर्सी के नीचे फूल व अन्य सामग्री पड़ी थी। सीसीटीवी कैमरे में भी पूजा करने वाले का पता नहीं चल पाया है।

    Hero Image
    चुनाव से पहले महापौर की कुर्सी को कोई और बांध गया डोर

    सुरेंद्र शर्मा, मंडी। नगर निगम मंडी में 25 नवंबर को महापौर व उपमहापौर चुने जाएंगे। 15 में से 11 पार्षद भाजपा व चार कांग्रेस समर्थित हैं। महापौर व उपमहापौर भाजपा के चुने जाने लगभग तय हैं, लेकिन गुरुवार को कर्मचारी महापौर के कमरे में पूजा सामग्री देखकर हैरान रह गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर की कुर्सी को लाल रंग की डोरी (मोली) बंधी थी। कुर्सी के नीचे फूल व अन्य सामग्री पड़ी थी। सीसीटीवी कैमरे में भी पूजा करने वाले का पता नहीं चल पाया है।

    पूजा की शहर में खूब हो रही चर्चा

    चुनाव से दो दिन पहले कुर्सी की पूजा की शहर में खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे महापौर की कुर्सी के खेल से जोड़ रहे हैं। वीरवार को हर दिन की तरह कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में महापौर के कमरे की सफाई करने गए तो उनकी नजर वहां कमरे के एक कोने में कुछ फूल, चावल व पूजा की अन्य सामग्री पर पड़ी। महापौर की कुर्सी की एक टांग में लाल रंग की डोरी बंधी थी। यह बात नगर निगम कार्यालय में आग की तरह फैल गई।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: BJP नेता चमन कपूर ने लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्‍छा, हिमाचल सरकार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

    नगर निगम के अधिकारियों के पास बात पहुंची तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। हैरानी तब हुई जब तकनीक भी काम नहीं आई। कैमरे में किसी भी व्यक्ति के कमरे में प्रवेश की फुटेज नहीं थी। पूजा तो महापौर की कुर्सी की चाहत के लिए ही हुई है, लेकिन की किसने हर कोई यही जानना चाह रहा है।

    भाजपा ने पर्यवेक्षक किए तैनात

    कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी नगर निगम के महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं। पार्टी की ओर से सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने पहले ही धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया है।

    यह भी पढ़ें: Mandi के लोगों को मिलेगा रोजगार का मौका, सुरक्षा जवानों की भर्ती 25 से 29 नवंबर तक; ये होगी प्रक्रिया

    नगर निगम कार्यालय में तैयारियां पूरी

    25 नवंबर को महापौर व उपमहापौर की ताजपोशी के लिए नगर निगम कार्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यालय के सभागार में मतदान के लिए अलग से कैबिन तैयार कर लिया गया है। मतपेटी व बैलेट पेपर समेत अन्य सामग्री भी तैयार है। हालांकि नगर निगम में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। 15 पार्षदों में से 11 पार्षद भाजपा समर्थित हैं।