Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mandi Lok Sabha Seat: साल 2019 में 17 प्रत्याशियों ने आजमाई थी किस्मत, बीजेपी की आंधी में हो गए सभी धराशायी

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 02:13 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके चलते साल 2019 में हुए आम चुनाव में इस लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 17 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। लेकिन बीजेपी की लहर में इस सीट पर सभी दल धराशायी हो गए थे। इससे पहले लोकसभा सीट में साल 1991 और 1996 में 14-14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

    Hero Image
    साल 2019 में 17 प्रत्याशियों ने आजमाई थी किस्मत।

    हंसराज सैनी, मंडी। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में फैले मंडी संसदीय क्षेत्र में साल 2019 के आम चुनाव में सबसे अधिक 17 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। चुनाव में 10 राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के अलावा सात निर्दलीय मैदान में उतरे थे। कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी थी। भाजपा की आंधी के आगे सभी के किले धराशायी हो गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने 68.62 प्रतिशत वोट लेकर रिकॉर्ड चार लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। कांग्रेस एक भी विधानसभा क्षेत्र में बढ़त नहीं ले पाई और मात्र 25.63 प्रतिशत मत मिले थे। सात निर्दलीयों की झोली में 0.08 से 0.41 प्रतिशत मत आए थे। 1991 व 1996 के चुनाव में 14-14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। दोनों चुनाव में कांग्रेस के पंडित सुखराम विजयी रहे थे।

    ये भी पढ़ें; Himachal Lok Sabha Election: आचार संहिता का उल्लंघन पड़ेगा भारी, 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई; इस ऐप से करें शिकायत

    उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

    वर्ष 1957 के आम चुनाव में कांग्रेस के जोगेंद्र सेन व निर्दलीय आनंद कुमार के बीच सीधी टक्कर हुई थी। वहीं, 2021 के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह व भाजपा के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ था। सीधी टक्कर में दोनों बार बाजी कांग्रेस के हाथ लगी थी।

    साल 2019 का आम चुनाव

    पार्टी प्रत्याशी मत मिले
    भाजपा रामस्वरूप शर्मा 68.62
    कांग्रेस आश्रय शर्मा 25.63
    माकपा दलीप कुमार कैंथ 1.57
    बसपा शेष राम 0.96
    स्वाभिमान पार्टी करतार चंद

    0.09

    पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) खेम चंद 0.05
    ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक चंद्रमणी 0.05
    राष्ट्रीय आजाद मंच मेहर सिंह 0.06
    आंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया राजेंद्र सूर्यवंशी 0.20
    भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शिव लाल ठाकुर 0.08
    सात निर्दलीय 0.08 से 0.41
    (मत मिले प्रतिशत में)

    राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के अलावा सात निर्दलीय चुनाव मैदान में थे।

    ये भी पढ़ें: Himachal Weather Today: मैदानों में धूप, रोहतांग और शिंकुला में हल्का हिमपात; पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम