Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: सिक्किम की दादेन भूटिया बनी ट्राइबल क्वीन, केलंग जनजातीय उत्सव में लाहुल की छेरिंग फर्स्ट रनरअप

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 01:34 PM (IST)

    Keylong Tribal Festival केलंग में राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव में सिक्किम की दादेन भूटिया ट्राइबल क्वीन बनीं। कुल्लू के तन्मय भारद्वाज ट्राइबल किंग चुने गए। पहली बार आयोजित मिसेज ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता में बिमला देवी विजेता रहीं। ग्रामीण महिलाओं ने प्रोफेशनल मॉडल की तरह कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीता। उपायुक्त किरण भड़ाना ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

    Hero Image
    राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव केलंग की विजेता व उपविजेता प्रतिभागी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मनाली। Keylong Tribal Festival, राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव केलंग में सौंदर्य, तर्क शक्ति और सामान्य ज्ञान के संगम का जलवा देखने को मिला। सिक्किम की 18 वर्षीय दादेन भूटिया ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन जवाबों के दम पर ट्राइबल क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाहुल की छेरिंग फर्स्ट रनर अप और लाहुल की ही आवंशिका सेकेंड रनर अप रहीं। आठ प्रतिभागियों में हर दौर में अव्वल रहने के बाद दादेन भूटिया के सिर ट्राइबल क्वीन का ताज सजा। उपायुक्त किरण भड़ाना ने मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता को ताज पहनाया।

    ट्राइबल किंग प्रतियोगिता भी उत्सव में आकर्षण का केंद्र रही। कुल्लू के 17 वर्षीय तन्मय भारद्वाज ने बाजी मार कर ट्राइबल किंग का खिताब अपने नाम किया। लाहुल के नीरज को फर्स्ट रनर अप और विवेक सेकेंड रनर अप रहे। 

    पहली बार हुई मिसेज ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता

    जनजातीय उत्सव के इतिहास में पहली बार मिसेज ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें जिले की तीन कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया और आत्मविश्वास से रैंप पर कदम रखा। मालंग गांव की बिमला देवी ने पहला खिताब अपने नाम किया। अनीता प्रथम रनर अप और मान दासी सेकेंड रनर अप रहीं।

    ग्रामीण महिलाओं ने प्रोफेशनल माडल की तरह किया कैटवॉक

    इन महिलाओं ने प्रोफेशनल मॉडल्स की तरह आत्मविश्वास से कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। ये महिलाएं ग्रामीण परिवेश की थीं, लेकिन उन्होंने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। पंडाल तालियों और सीटियों की से गूंजता रहा। उपायुक्त किरण भंडाना ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें- Mandi Cloudburst: आधी रात आई तबाही ने मिटाया आधा आरंग गांव, घर-दुकानें व गाड़ियां बही, जरा सी चूक होती तो धराली जैसा होना था मंजर

    यह भी पढ़ें- Chamba News: चंबा में दो दर्दनाक हादसे, बाइक पहाड़ी से टकराने से एक की मौत; सड़क से चमेरा डैम में जा गिरा व्यक्ति